scriptस्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा | Health staff opened the front | Patrika News
बड़वानी

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

न्यू बहु उद्देशीय
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल लिया है।
लंबित मांगो को लेकर जिलेभर के 300 से अधिक कार्यकर्ता

बड़वानीApr 28, 2015 / 11:44 pm

शंकर शर्मा

Badwani  photo

Badwani photo

बड़वानी। न्यू बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल लिया है। लंबित मांगो को लेकर जिलेभर के 300 से अधिक कार्यकर्ता लंबे समय से प्रयास कर रहे है। मंगलवार को जिले भर से आए सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए। जहां से 12.30 बजे रैली शुरू की, जो कोर्ट चौराहा, विजय स्तंभ, अंजड़ नाका, रेवा सर्कल होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।


रैली में महिलाएं अपने छोटे बच्चों चिलचिलाती धूप में लेकर अपनी मांगों के लिए नारे बुलंद करते हुए करीब 1.30 बजे कलेक्टोरेट पहुंची। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार लखनसिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि वर्तमान में वेतनमान 5200 से 20200 रूपए है, इसे बढ़ाकर 9300 से 34800 रूपए करें।

पुरूष्ा व महिला बहु कार्यकर्ता का नाम परिवर्तन कर ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी करें। पूरे सेवा काल में कम से कम तीन पदोन्नति दी जाए। इसके लिए परीक्षा आयोजित की जाए। इसमें सेवाकाल के हिसाब से अंको का समायोजन करें। 10 वर्ष की सेवा व एमए समाज शास्त्र को सीधे बीईई के पद पर पदोन्नत किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो