scriptभज्जी-गीता के बाद कोहली-अनुष्का की बारी, अगले साल करेंगे शादी ! | Patrika News

भज्जी-गीता के बाद कोहली-अनुष्का की बारी, अगले साल करेंगे शादी !

Published: Oct 28, 2015 01:00:00 pm

Submitted by:

satyabrat tripathi

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और बॉलीवुड सिने तारिका गीता बसरा जहां 29 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं।  

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और बॉलीवुड सिने तारिका गीता बसरा जहां 29 अक्टूबर को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे वहीं एक और क्रिकेटर शादी की तैयारियों में जुट गया है।

जी हां। मिली जानकारी के मुताबिक, भज्जी और गीता बसरा के बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। 

Geeta Basra and Harbhajan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के परिजन शादी के संबंध में लगातार मुलाकात कर रहे हैं। वहीं कोहली और अनुष्का की मुलाकात यह दर्शाता है कि दोनों संबंधों को लेकर काफी गंभीर है। 

वैसे हाल ही में मीडिया में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के संबंध में दरार की खबर आई थी। लेकिन मुंबई में पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए गए विराट कोहली ने समय निकालकर अनुष्का शर्मा से मिले बल्कि उनके साथ लंच किया। 

Virat Anushka

इस दौरान उनके अनुष्का शर्मा के पिता भी थे। इस मुलाकात ने कोहली और अनुष्का के संबंधों में आई दरार की अटकलों को खारिज कर दिया। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो