scriptजागो सरकार : कीटनाशक पीकर कर्ज में डूबे बुजुर्ग किसान ने दे दी जान | Balod : #Farmers, Loans, Suicides, Poison, Death, Investigation, Insecticide, Hospital, Sahukar, Cooperative Society, Borakhan | Patrika News

जागो सरकार : कीटनाशक पीकर कर्ज में डूबे बुजुर्ग किसान ने दे दी जान

locationबालोदPublished: Jul 27, 2017 10:19:00 am

कर्ज के बोझ तले दबे ब्लॉक के ग्राम कुआगोंदी निवासी लगभग 80 वर्षीय किसान ने मंगलवार की रात को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लिया।

Farmers, Loans, Suicides, Poison, Death, Investiga

Farmers, Loans, Suicides, Poison, Death, Investigation, Insecticide, Hospital, Sahukar, Cooperative Society, Borakhan

बालोद/डौंडी/दल्लीराजहरा. कर्ज के बोझ तले दबे ब्लॉक के ग्राम कुआगोंदी निवासी लगभग 80 वर्षीय किसान ने मंगलवार की रात को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला प्रकाश में आने के बाद एसडीएम व तहसीलदार पहुंचे थे। एसडीएम ने कहा किसान के कर्ज होने बात अभी सामने नहीं आई है।

पत्नी से हुआ विवाद
जानकारी अनुसार डौंडी ब्लॉक के ग्राम कुआंगोंदी निवासी बुजुर्ग किसान धनराम साहू मंगलवार की रात नशे की हालत में घर पहुंचा, तो उनकी पत्नी रेमुल साहू के साथ झगड़ा हो गया। उसके बाद रात 8 बजे किसान ने जहर सेवन कर लिया।

कर्ज के कारण आत्महत्या की पुष्टि नहीं
जानकारी मिलने पर परिवार ने डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए दल्लीराजहरा रेफर कर दिया। उसे वहां के शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में परिवार के सदस्यों ने कर्ज के कारण ही आत्महत्या करने की बात की पुष्टि नहीं की है। जांच में पता चलेगा।

साहूकार व सहकारी सोसायटी से लिया था उधार
सूत्रों के अनुसार धनराम साहू का 6-7 लाख रुपए का कर्ज लोहारा के किसी साहूकार व सहकारी सोसाइटी से लेना बताया जा रहा। यह भी बताया गया कि मृतक के खेत में एक पुराना बोर है जहां से कम मात्रा में पानी निकलता है। वहीं इस वर्ष की गर्मी में किसान ने दो जगहों पर और बोर खनन कराया था, पर दोनों असफल हो गया, जिससे वह हताश परेशान था। यह बात सामने आ रही है कि डौंडी विकासखंड में कर्ज के कारण किसी किसान का आत्महत्या करने का यह संभवत: पहला मामला है।

हाल में पटाया था 1.70 लाख का कर्ज
एक जानकारी यह भी मिली हैकि मृतक किसान धनराम का साढ़े तीन एकड़ खेत था, जिसमें से एक एकड़ को हाल ही में साढ़े चार लाख में बेचा था। उसमें से 15 दिन पहले सहकारी सोसाइटी में 1.70 लाख का कर्ज पटाया था, जिसमें से 60 हजार बकाया है। इनके तीन बच्चों में दो लड़की व एक लड़का है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। लड़का मिस्त्री का काम करता है। मामले की सूचना पर एसडीएम एसके गुप्ता व तहसीलदार सुमित मेरिया गांव पहुंचे थे।

घर में विवाद के बाद किया कीटनाशक का सेवन
डौंडीलोहारा एसडीएम एसके गुप्ता ने बताया किसान धनराम के बेटे ने बताया कल रात को पिता नशे में घर आए, उसके बाद मां के साथ विवाद हो गया। उसके बाद घर पर ही रात आठ बजे पिता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कर्ज के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो