scriptये क्या स्टेडियम में पीडब्ल्यूडी ने कर दिए गड्ढे, नोटिस | Balod : PWD has stadium pit notice | Patrika News

ये क्या स्टेडियम में पीडब्ल्यूडी ने कर दिए गड्ढे, नोटिस

locationबालोदPublished: Dec 01, 2016 10:50:00 am

नगर पालिका परिषद बालोद में बुधवार को सामान्य सभा की बैठक हुई। नया बस स्टैंड में नवीन व्यावसायिक परिसर निर्माण का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।

Balod : PWD has stadium pit notice

Balod : PWD has stadium pit notice

बालोद.नगर पालिका परिषद बालोद में बुधवार को सामान्य सभा की बैठक हुई। जहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया। इसमें प्रमुख नया बस स्टैंड में नवीन व्यावसायिक परिसर निर्माण का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया। वहीं पूर्व निर्मित व्यावसायिक परिसरों की अधिकांश दुकानों का अनुबंध नही किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस पर आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन से मार्गदर्शन मांगे जाने का निर्णय लिया गया।

वैधानिक कार्रवाई का लिया निर्णय
वहीं शासन से प्राप्त 200.38 लाख के कार्यों का अनुमोदन किया गया। साथ ही पालिका से बिना सहमति के हाई स्कूल मैदान में आरईएस विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण व तोडफ़ोड़ और पीडब्ल्यूडी द्वारा स्टेडियम में की गई खुदाई को अनुचित मानते हुए इस संबंध मे संबंधित विभाग को तत्काल काम बंद करने नोटिस दिए जाने व वैधानिक कार्रवाई किए जाने का निर्णय बहुमत से लिया गया।

इंजीनियर ने कहा कलक्टर के कहने पर तोड़ी चारदीवारी
बैठक मामले में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया आज की महत्वपूर्ण बैठक में शहर विकास से संबंधित अनेक निर्णय लिए गए। नगरीय क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा बिना पालिका एनओसी के कराए जा रहे कार्यों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक की सूचना पीडब्ल्यूडी आरईएस व राजस्व विभाग को भी दी गई, मगर आरईएस के सबइंजीनियर के अलावा कोई उपस्थित नहीं हुआ, जिस पर पालिका के पार्षदों ने नाराजगी व्यक्त की।

पांच घंटे चली बैठक
जब आरईएस सब इंजीनियर से पूछा गया कि पालिका द्वारा निर्मित हाई स्कूल की चारदीवारी को किसके कहने पर तोड़ा गया, तो उन्होंने इसे कलक्टर का आदेश बताया, वहीं भूमि किसकी है इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध मे वित्तीय संरचना के लिए सहमति, जाति प्रमाण पत्र संबंधी निर्णय सहित 15 विषयों पर लगभग 5 घंटे तक बैठक चली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो