scriptक्या हुआ जब डॉग ट्रिगर ने दबाया बंदूक का ‘ट्रिगर’? | what happen next when dog trigger fired? | Patrika News

क्या हुआ जब डॉग ट्रिगर ने दबाया बंदूक का ‘ट्रिगर’?

Published: Oct 27, 2015 04:30:00 pm

Submitted by:

barkha mishra

25 वर्षीय एली कार्टर को शिकार करना तब भार पड़ गया जब उसी के कुत्ते से उन
पर गोली चल गई।  अवीला में रहने वाली एली कार्टर अपने 11 साल के लेब्राडोर
डॉग ‘ट्रिगर’ के साथ शिकार पर गई थी।  इंडियाना में जलपक्षी शिकार के
दौरान उन्‍होंने अपनी शॉर्टगन को जमीन पर रख दिया। इसी बीच उनके कुत्ते
ट्रिगर से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।

25 वर्षीय एली कार्टर को शिकार करना तब भार पड़ गया जब उसी के कुत्ते से उन पर गोली चल गई। अवीला में रहने वाली एली कार्टर अपने 11 साल के लेब्राडोर डॉग ‘ट्रिगर’ के साथ शिकार पर गई थी। इंडियाना में जलपक्षी शिकार के दौरान उन्‍होंने अपनी शॉर्टगन को जमीन पर रख दिया। इसी बीच उनके कुत्ते ट्रिगर से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।

हालांकि, एली की किस्मत ने उनका साथ दिया और गोली उनके पैर और पंजे में लगी। जिससे उनकी जान जाने से बच गई। यह अजीब घटना ट्राई काउंटी फिश एंड वाइल्‍डलाइफ ऐरिया में हुई। जिसके बाद इंडियाना के कन्‍जरवेशन अधिकारी जोनाथन बॉयड ने बताया कि बंदूक की सेफ्टी ऑन नहीं थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद चोटिल एली को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। एली की हालत के बारे में डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी जिंदगी खतरे के बाहर है। उनके पंजे और अंगूठे में चोट आई है। जानकारी के अनुसार एली ने हंटर एज्यूकेशन का कोर्स नहीं किया था। उनके पास एपरेंटिस लाइसेंस था,जिसके चलते उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चलेगा।

इस घटना के बाद जोनाथन ने शिकार के लिए आने वाले सभी लोगों से निवेदन किया है कि वे हंटर एज्यूकेशन कोर्स करके शिकार के लिए आएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो