scriptखुलेआम शराब बेच रही थी यह महिला तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Baloda Bazar: Lady Smuggler Selling alcohol Openly | Patrika News

खुलेआम शराब बेच रही थी यह महिला तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationबलोदा बाज़ारPublished: Oct 23, 2016 12:01:00 am

Submitted by:

deepak dilliwar

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कोहकाभाठा बालक हॉस्टल के सामने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक महिला को 46 पौवा शराब के साथ पकड़ा

lady selling wine openly

lady selling wine openly

बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कोहकाभाठा बालक हॉस्टल के सामने अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक महिला को 46 पौवा शराब के साथ पकड़ा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को जब्त शराब के साथ पकड़कर नेवरा थाना ले आई।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उमा पुरैना ने बताया कि उन्हें कार्यकर्ताओं ने बालक हॉस्टल के पास एक महिला द्वारा शराब बेचने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही उमा पुरेना अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार की दोपहर एक बजे मौके पर जा पहुंची। और शीला सेन शराब की शराब की अवैध बिक्री करते हुए पकड़ा। उसके पास से 25 पाव प्लेन और 21 पाव मसाला बरामद किया गया। उमा ने नेवरा थाना को मोबाइल फोन से सूचित किया। सूचना पर नेवरा पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंची और शीला सेन को पकड़कर उससे बरामद शराब को जब्त कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो