scriptविपक्ष के आलोचनाओं की परवाह न करें कार्यकर्ता: शाह  | Bangalore: Activists do not care about criticisms of opposition : Shah | Patrika News

विपक्ष के आलोचनाओं की परवाह न करें कार्यकर्ता: शाह 

locationबैंगलोरPublished: Jul 05, 2015 08:19:00 pm

 आठ राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों को संबोधित
करते हुए उन्होंने  कहा कि कार्यकर्ताओं को  पार्टी
के संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए

BJP, South Election, Opposition, Amit Shah

Shah in BJP Party Meeting

बेंगलूरु. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विपक्षी दलों की आलोचनाओं की परवाह किए बिना पार्टी व देश के निर्माण में जुट जाएं। शहर के पैलेस मैदान में दक्षिण के आठ राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। शाह ने कहा कि विपक्षी दलों की आलोचनाओं पर ध्यान दिए बगैर कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायत स्तर से लेकर संसद तक पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।

इस साल के अंत तक हर जिला स्तर तक पार्टी के कार्यालय खोल दिए जाएंगे
शाह ने कहा कि जब संसद में भाजपा ने लोकसभा में केवल दो सीटें ही जीती थी तब भी पार्टी में फूट नहीं पड़ी। अब न केवल संगठन निचले स्तर से मजबूत बनाने बल्कि देश का निर्माण करने पर भी ध्यान केन्द्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक हर जिला स्तर तक पार्टी के कार्यालय खोल दिए जाएंगे और पार्टी कार्याकर्ताओं को जगन्नाथ जोशी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करना होगा।

तमिलनाडु व केरल के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले कार्यकर्ताओं के अध्ययन के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अगुवाई में समिति का गठन किया गया है। सदस्य संख्या के लिहाज से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।
शनिवार की रात ही शहर पहुंचे शाह ने दक्षिण में भाजपा को मजबूत करने के लिए पार्टी के सांसदों व विधायकों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने तमिलनाडु व केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन राज्यों के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। शाह ने कहा कि पदाधिकारियों को कम सदस्य संख्या वाले राज्यों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर बल देना चाहिए। शाह ने पार्टी के नए सदस्यों तक पार्टी के सिद्धांतों व लक्ष्यों को पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित जिला स्तरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए।
8 00 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया भाग
दिन भर चली बैठक में दक्षिण के राज्यों के 8 00 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार, डी.वी. सदानंद गौड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टर, विधान परिषद में विपक्ष के नेता के.एस. ईश्वरप्पा के अलावा विधायकों व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो