scriptगैस लीकेज से घर में लगी आग | fire in home due to gas leakage | Patrika News

गैस लीकेज से घर में लगी आग

locationजयपुरPublished: Nov 06, 2015 03:47:00 pm

Submitted by:

गौरव पथ स्थित इन्द्रा कॉलोनी के एक घर में एलपीजी गैस सिलेंडर में लीकेज होने से शुक्रवार सुबह आग लग गई।

गौरव पथ स्थित इन्द्रा कॉलोनी के एक घर में एलपीजी गैस सिलेंडर में लीकेज होने से शुक्रवार सुबह आग लग गई। घर वालों ने सिलेंडर बाहर लाकर पानी से आग बुझाई। प्रकरण में कोई जनहानि नहीं हुई।

गौरव पथ की इन्द्रा कॉलोनी के एक घर में शुक्रवार सुबह अचानक रसोई में गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगने से घर में रखे कपड़े, बिस्तर व दूसरा सामान जलकर राख हो गया। घर में रहने वाले लोग सूझ-बूझ दिखाते हुए सिलेंडर को घर के बाहर लाए और पानी डाल कर आग को शांत किया।

आस-पास के लोगों ने फायरब्रिगेड को फोन कर सूचित किया। घटना स्थल पर फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो