script

पाकिस्तानी हसीना के लिए धड़कता है इस भारतीय हॉकी खिलाड़ी का दिल, जल्द करेंगे शादी!

Published: Nov 04, 2015 08:39:00 am

Submitted by:

satyabrat tripathi

भारतीय क्रिकेट प्रेमी इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अपने चेहते खिलाड़ियों की शादी को लेकर उत्सुक दिखाई दे रहे हैं, इन सबके बीच भारतीय हॉकी से भी खेल प्रेमियों को अगले साल खुशखबरी मिल सकती है।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रेमी इन दिनों क्रिकेट से ज्यादा अपने चेहते खिलाड़ियों की शादी को लेकर उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। हरभजन सिंह के बाद अब खेल प्रेमियों की नजर युवराज सिंह, रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिक गई है। 

इन सबके बीच भारतीय हॉकी से भी खेल प्रेमियों को अगले साल खुशखबरी मिल सकती है। यह खुशखबरी कोई और नहीं बल्कि हॉकी खिलाड़ी बल्कि मनप्रीत सिंह की ओर से खेल प्रेमियों को मिलेगी, जिनका दिल पाकिस्तान मूल की मलेशियाई इली नजवा के लिए धड़कता है। 

Illi Najwa Saddique

मनप्रीत जितने शानदार खिलाड़ी है, उतनी ही उनकी दिलचस्प लवस्टोरी भी है। दोनों ने फरवरी 2014 में सगाई की थी और रियो ओलंपिक के बाद (2016) के बाद शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मनप्रीत अकसर सोशल साइट्स पर अपने प्यार का खुलकर इजहार करते रहते है और इली के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं।

पहली मुलाकातः
मनप्रीत और इली की पहली मुलाकात 2012 में मलेशिया में हुई थी। हॉकी की दीवानगी इली के उपर इस कदर थी कि वे सुल्तान ऑफ जोहर कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचाने के लिए मैदान पर पहुंच गई। वहीं पहली नजर में मनप्रीत इली को दिल दे बैठे। इसके बाद मनप्रीत ने स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे अधिकारी से इली का नंबर लिया और फिर मिलना जुलना शुरू हो गया। इतना ही नहीं वे सोशल साइट्स के जरिए भी जुड़े रहे और फिर दोनों में प्यार हुआ और शादी का फैसला कर लिया। 

Illi Najwa Saddique

प्यार के लिए बदला अपना नामः 
मनप्रीत से शादी के बाद इली ने पंजाब में रहने का फैसला किया है, इस पर परिवार वालों ने उनका नाम सीरत रख दिया। इली के पिता पाकिस्तानी हैं, जबकि मां मलेशियाई इसकी वजह से उन्हें हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाएं समझ में आती हैं। 
इली मनप्रीत के घर वालों को अच्छे से जानने के लिए जालंधर भी गई। इस दौरान उन्होंने पंजाबी संस्कृति को करीब से जाना।

Illi Najwa Saddique

इली का पाकिस्तान कनेक्शनः
मनप्रीत सिंह के प्यार में गिरफ्तार इली नवाज सिद्दिकी का पाकिस्तान से खास रिश्ता है। हालांकि वह फिलहाल मलेशिया में रहती हैं। उनके पिता और मां के कई रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं। वह अकसर पाकिस्तान आती-जाती रहती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो