scriptघर-घर कचरा उठाने नहीं आए ठेकेदार | Contractor did not take household waste | Patrika News
बांसवाड़ा

घर-घर कचरा उठाने नहीं आए ठेकेदार

राष्ट्रीय स्तर पर प्रारम्भ
की गई स्वच्छ भारत अभियान को ठेकेदारों की बेरूखी से धक्का लगा है। घर-घर कचरा

बांसवाड़ाApr 21, 2015 / 02:01 am

मुकेश शर्मा

banswara

banswara

बांसवाड़ा।राष्ट्रीय स्तर पर प्रारम्भ की गई स्वच्छ भारत अभियान को ठेकेदारों की बेरूखी से धक्का लगा है। घर-घर कचरा उठाने के लिए 16 अप्रेल (अंतिम तिथि) तक निविदा में एक भी ठेकेदार शामिल नहीं हुआ जिसके चलते पूरे प्रदेश में ही ठेका नहीं हुआ।


अब इस निविदा को एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रदेश की सभी नगर परिष्ाद एवं नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक घर से कचरा एकत्र करने एवं इसका निस्तारण के लिए स्वच्छता मित्र नियुक्त करना प्रस्तावित है। इसके बदले प्रत्येक घर से प्रतिमाह 30 से 100 रूपए वसूलने हैं।


कोई भवन मालिक संस्था को सहयोग राशि नहीं देकर सड़क पर कचरा फेंकता है तो उसके खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है। सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के लिए नगरीय ठोस अपशिष्ट नियम 2000 के तहत परिष्ाद की ओर से शहर में 150 से 200 मकानों का एक समूह बनाकर संबंधित संस्था की ओर से कचरा एकत्र करना था।

भर्ती में अटकी


नगर परिष्ाद क्षेत्र में पूर्व सरकार ने सफाई कर्मियों की भर्ती प्रारम्भ की थी। कई महिनों तक चली प्रक्रिया के बाद यह मामला न्यायालय में चला गया जिसके चलते अभी तक भर्ती नहीं हो पाई है। वहीं परिष्ाद की ओर से अस्थाई व्यवस्था भी माकूल नहीं है।

एक माह बाद होगी व्यवस्था

जिले सहित प्रदेश भर में घर-घर कचरा एकत्र करने के लिए प्रारम्भ की गई योजना में कोई ठेकेदार काम करने नहीं आया। इसके चलते निविदा प्रक्रिया एक माह के लिए आगे बढ़ा दी है। इसके बाद ही इस योजना पर काम संभव होगा। नसीम शेख आयुक्त नगर परिष्ाद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो