scriptशहर की जनता पस्त,प्रशासन मस्त | The city's battered public administration Mast | Patrika News
बांसवाड़ा

शहर की जनता पस्त,प्रशासन मस्त

शहर के मुख्य मार्ग पर हर कदम
पर गड्ढे। कॉलोनियों के भीतर हालत भी खस्ता। जगह-जगह गंदगी के ढेर।

बांसवाड़ाJul 31, 2015 / 06:50 am

मुकेश शर्मा

banswara

banswara

बांसवाड़ा।शहर के मुख्य मार्ग पर हर कदम पर गड्ढे। कॉलोनियों के भीतर हालत भी खस्ता। जगह-जगह गंदगी के ढेर। लोग परेशान और जिम्मेदार मस्त। यह हकीकत स्वच्छता के मामले में पीठ थपवाने वाले बांसवाड़ा नगर परिष्ाद क्षेत्र की है।

जहां गंदगी के साथ ही सड़क सहित अन्य समस्याओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात के बाद बिगड़ी शहर की दशा को सुधारना तो दूर नगरपरिष्ाद प्रशासन ने जिला कलक्टर को भी गलत रिपोर्ट भेज दी। जिसमें उन्होंने शहर के गbे भरकर वैकल्पिक इंतजामात करने की जानकारी दे
रखी है।

यहां कौन दे ध्यान

बांसवाड़ा-डूंगरपुर मुख्य मार्ग पर गोविन्द गुरू कॉलेज से आगे मुख्य सड़क पानी से भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके ठीक सामने की सड़क भी धीरे-धीरे कट

रही है। मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी अधिक होती है, ऎसे में हादसे की आशंका है। प्रशासन की अनदेखी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है, इस मुख्य मार्ग के यह हाल गत 6 दिनों से हैं, इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ये है शहर के हाल

शहर के रतलाम, दाहोद, उदयपुर एवं डूंगरपुर मार्ग की सड़कें पूरी तरह से जख्मी है। इसके अलावा प्रगति नगर, खांदू कॉलोनी, बाहुबली कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य कॉलोनियों में सड़कें लोगों को
दर्द दे रही हैं। भीतरी क्षेत्र में तो बरसात के साथ ही पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। नगर परिष्ाद ने कुछेक मोहल्लों में मोरम डालकर कत्तüव्य की इतिश्री कर दी है, लेकिन इससे भी लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि बरसात से पहले भी परिष्ाद को कई बार जानकारी सड़क को लेकर दी जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

इनका कहना है

शहर की खस्ताहाल सड़कों का सर्वे जल्द करवा देंगे। बरसात के चलते फिलहाल मोरम डालकर ही गड़ढे भरे जा सकते हंै। कुछ सड़कें गारंटी अवधि की भी हंै, ऎसे में ठेकेदार को भी नोटिस जारी कर इन्हें ठीक करवाया जाएगा।प्रभुलाल भाबोर, कार्यवाहक आयुक्त

गड्ढे भरने की रिपोर्ट मिली है

शहर की कॉलोनियों की सड़कों को लेकर नगरपरिष्ाद से रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि सभी कॉलोनियों में गड्ढे भर दिए गए हैं। इसके बावजूद किसी प्रकार की परेशानी है तो इसे दिखवाकर समाधान कर दिया जाएगा।प्रकाश राजपुरोहित, कलक्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो