scriptभाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया आंदोलन  | bhartiya kisan union on strike for their demand in barabanki news in hindi | Patrika News

भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया आंदोलन 

locationबाराबंकीPublished: Jul 22, 2017 02:44:00 pm

किसानों की समस्याओं का निराकरण ना किये जाने से नाराज़

barabanki

barabanki

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की कर्ज़ माफी किये जाने के बाद भी किसानों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं है जिला प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं की अनदेखी किये जाने से नाराज़ भाकियू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अपना आक्रोश जताया। 


भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व में जनपद के किसानों की लंबित समस्याओं के सम्बंध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर ट्रालियों सहित जिला मुख्यालय पहुंच कर धरना दिया। किसानों की मांग थी कि आलू भंडारण में होने वाली समस्याओं को दूर किया जाए। पुलिस द्वारा किसानों का बेवजह उत्पीड़न व उन्हें फ़र्ज़ी मुकदमे में फंसाना बैंड किया जाए। मेंथा की खेती को फसल का दर्ज़ा दिया जाए जिससे किसानों को मुआवजा मिल सके। जिले के अफसरों को मुख्यालय पर रुकने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं जिससे जनता की समस्या का निराकरण हो सके। जनपद की सभी नहरों की सिल्ट सफाई करवाने जैसी तमाम शिकायतों को लेकर एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। धरने के संचालन प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने किया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो