scriptव्याख्याता बनने के लिए देनी होंगी दो परीक्षाएं | Lecturer will be two exams to become | Patrika News
जयपुर

व्याख्याता बनने के लिए देनी होंगी दो परीक्षाएं

उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा कि व्याख्याताओं की भर्ती के लिए सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले साक्षात्कार के आधार पर भर्ती होती थी जिसमें भ्रष्टाचार की संभावना अधिक थी।

जयपुरOct 27, 2015 / 02:37 am

afjal

उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने कहा कि व्याख्याताओं की भर्ती के लिए सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव किया है। पहले साक्षात्कार के आधार पर भर्ती होती थी जिसमें भ्रष्टाचार की संभावना अधिक थी।

 इसलिए चयन के लिए अब दो परीक्षा देनी होंगी। 150 अंक का विषय प्रश्नपत्र, 50 अंक राजस्थान सामान्य ज्ञान तथा 24 अंक का साक्षात्कर होगा।रिक्त पदों को अगले तीन-चार महीनों में भर दिया जाएगा। 

सोमवार को चूरू सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में व्याख्याताओं के 15 सौ पद खाली हैं। पदों को भरने के लिए आरपीएससी को निर्देश दे दिए हैं।तकनीकी शिक्षा में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा।

पं. दीन दयाल उपाध्याय विवि. के अधीन होंगी परीक्षाएं
सर्राफ ने कहा कि इस सत्र से सीकर व झुंझुनूं की परीक्षाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के द्वारा कराई जाएंगी। वहां चारदीवारी का काम शुरू कर दिया गया है। अगले दो साल में भवन तैयार हो जाएगा। 

सर्राफ ने कहा कि बिना संसाधनों के कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में करीब 42 कॉलेज खोल दिए। ना तो स्टॉफ की व्यवस्ता की और ना ही बजट की। अब भाजपा सरकार बजट की व्यवस्था कर कॉलेज खुलवाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो