scriptमोदी जी हमें ऐसे अच्छे दिन नहीं मंजूर नहीं | Modi ji its Not a good day we cannot accept | Patrika News

मोदी जी हमें ऐसे अच्छे दिन नहीं मंजूर नहीं

locationबरेलीPublished: Dec 09, 2016 05:59:00 pm

Submitted by:

Vikas Kumar

अगर लाइन में लगना तरक्की और अच्छे दिन हैं तो ये अच्छे दिन हमे मंजूर नहीं।

note ban line

note ban line

बरेली। नोट बंदी को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों को बैंक में जमा उनका रुपया नहीं मिल पा रहा हैं। बरेली का तमाम व्यापार और उधोग चौपट हो गया हैं। रूपये न होने पर कारोबारी लोग लेबर को मजदूरी नहीं दे पा रहे हैं। शहर के ज्यादातर एटीम बन्द पड़े हैं, इक्का -दुक्का जो भी एटीएम खुले हैं उनमे सुबह से लेकर रात तक लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई हैं। एटीएम की कतारें भी दिन पर दिन लम्बी होती जा रही हैं।

कारोबार बर्बादी की ओर अग्रसर
फर्नीचर के प्रसिद्ध कारोबारी महताब अहमद ने बताया कि नोट बन्दी के बाद कारोबार बरबादी जी और अग्रसर हैं। कारोबार में 70 से 80 प्रतिशत तक की गिरावट आई हैं। बैंक से रूपये न मिलने की वजह से लेबर को मजदूरी नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारण उनके यहाँ काम करने वाले करीब 40 लेबर नहीं आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बरेली के प्रसिद्ध जितने भी उधोग हैं, चाहे वो फर्नीचर उधोग हो या फिर मांझा, जरी , सुरमा और केन फर्नीचर का काम सभी पर नोट बंदी का बुरा प्रभाव पड़ा हैं। एक महीने बाद भी स्थितियां ठीक नहीं हुई हैं। अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में 90 फीसदी काम बंद हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर लाइन में लगना तरक्की और अच्छे दिन हैं तो ये अच्छे दिन हमे मंजूर नहीं।


60 प्रतिशत तक आई गिरावट
इलेक्ट्रोनिक्स शो रूम के मालिक और व्यापर मण्डल के उपाध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने बताया कि नोट बन्दी के बाद बिक्री में 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई हैं। कुछ यही हाल दूसरे व्यापारियों का भी हैं। लोगों के पास रूपये नहीं हैं, जिससे कि लोग खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं। जो बिक्री हो रही है, वो चेक और क्रेडिट कार्ड से हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैशलेस होने में सालों लग जाएंगे।

कल से और बढ़ेगी मुश्किल
आज के बाद लोगों को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बैंक 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक यानि तीन दिन तक बन्द रहेंगे। 10 दिसंबर को सेकंड सैटरडे और 11 को रविवार की छुट्टी तो पहले से ही थी। अब बारावफात की छुट्टी 13 की जगह 12 दिसंबर को होगी। इस लिए लगातार तीन दिन छुट्टी हो जायगी। इससे बैंक कर्मियों को काफी राहत मिलेगी। जनता के लिए यह तीन दिन काफी मुश्किल होंगे। बैंक बंद होते ही सारे एटीएम पर भी ताला लटक जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो