scriptबस्तर में 19 लाख के पांच इनामी समेत 56 नक्सलियों ने किया सरेंडर | 56 naxals surrender in Bastar | Patrika News

बस्तर में 19 लाख के पांच इनामी समेत 56 नक्सलियों ने किया सरेंडर

locationबस्तरPublished: Mar 11, 2016 04:28:00 pm

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में 56 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 19 लाख के 5 नक्सली व 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं।

naxals surrender in Bastar

naxals surrender

बस्तर. सुरक्षा बलों के भारी दबाव के चलते बस्तर में सक्रिय 56 नक्सलियों ने शुक्रवार को पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 3 महिला व 19 लाख के पांच इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर होने का दावा
आईजी, कलक्टर, एसपी के सामने हुए इस सरेंडर को पुलिस अब तक नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर होने का दावा कर रही है। सरेंडर में सीमावर्ती ओडिशा प्रांत के तुलसीडोंगरी के भी नक्सली शामिल हैं।

19 लाख रुपए का इनाम
समर्पित नक्सलियों में इनमें पांच-पांच लाख के दो व तीन-तीन लाख के तीन नक्सली शामिल हैं। इन पर कुल मिलाकर 19 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों में से 17 नक्सली दरभा घाटी में सक्रिय थे। तुलसी डोंगरी की पहाडि़यां नक्सलियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बनी हुई है।

विस्फोटक का भंडार भी सुरक्षित
गौरतलब है कि कोण्डागांव में गुरुवार को एक महिला समेत 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। साल भर के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक संभाग भर में तीन सौ से अधिक नक्सलियों ने माओवाद का साथ छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुडऩे का फैसला लिया है।

नक्सलियों के सरेंडर तेजी से हो रहे हैं
पुलिस के बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन लोगों ने आत्मसमर्पण की राह स्वीकारी है। पुलिस अब इनके पुनर्वास व अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयास कर रही है।

इन दिनों दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर इलाके में भी आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पुलिस इन समर्पित नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो