script

BJP नेताओं के निशाने पर किंग खान: हाफिज सईद से हुई तुलना, पढें- किसने क्या कहा? 

Published: Nov 04, 2015 10:05:00 pm

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने देश में असहिष्णुता चरम पर होने संबंधी बयान के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को निशाने पर लिया। इसके बाद बाबा रामदेव ने भी निशाना साधा।

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने देश में असहिष्णुता चरम पर होने संबंधी बयान के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को निशाने पर लिया। आदित्यनाथ ने शाहरुख की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से की है। इसी बीच बाबा रामदेव ने भी शाहरुख के खिलाफ तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख अगर सच्चे देशभक्त हैं तो उन्हें पद्मश्री मिलने के बाद की सारी संपत्ति दान कर देनी चाहिए। योगी अादित्यनाथ और बाबा रामदेव से पहले बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी किंग खान पर निशाना साधा है।

क्या बोले बाबा रामदेव?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को रांची पहुंचे योगगुरू बाबा रामदेव ने शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कहा कि पद्मश्री अवॉर्ड पाने के बाद जितना भी पैसा कमाया है, शाहरुख उसे दान कर दें या फिर पीएम राहत कोष में जमा करा दें। नहीं तो हम समझेंगे कि जिसकी चाकरी करके उन्होंने अवॉर्ड पाया, उसे ही खुश करने के लिए असहिष्णुता की बात कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने हाफिज सईद से की तुलना
शाहरुख पर हमला करते हुए बीजेपी सांसद आदित्यनाथ ने उनकी तुलना आतंकी सरगना हाफिज सईद से की। साथ ही कहा कि उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। अपने विवादास्पद बयान में गोरखपुर के सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि शाहरुख को याद रखना चाहिए कि अगर देश की बड़ी आबादी उनकी फिल्मों का बहिष्कार करेगी तो उन्हें ‘सामान्य मुस्लिमों’ की तरह सड़क पर घूमना पड़ेगा।

शाहरुख का मन पाकिस्तान में लगता है
इससे पहले बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट कर कहा था- शाहरुख खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्मों यहां करोड़ों कमाती है पर उन्हें भारत अहिष्णु नजर आता है। उयह देशद्रोह नहीं तो क्या? भारत संयुक्त राष्ट का स्थाई सदस्य बनने को है, पाकिस्तान समेत सभी भारत विरोधी ताकतें इसके विरुद्ध षड्यंत्र रच रही है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, भारत में अहिष्णुता का माहौल बनाना पड्यंत्र का हिस्सा है। शाहरुख ने ‘अहिष्णुता का राग’ पाक व भारत विरोधी ताकतों के सुर में सुर मिलाना है। उन्होंने कहा कि जब 1993 में मुंबई में सैकड़ों लोग मारे गए तब शाहरुख खान कहां थे? जब मुम्बई पर 26/11 को हमला हुआ तब शाहरुख कहां थे? पाक व भारत विरोधी ताकतों के सुर में सुर मिलाना है। उन्होंने कहा कि जब 1993 में मुंबई में सैकड़ों लोग मारे गए तब शाहरुख खान कहां थे? जब मुम्बई पर 26/11 को हमला हुआ तब शाहरुख कहां थे?।

हाफिज सईद ने शाहरुख के लिए की पेशकश

मुंबई हमलों के गुनहगार सईद शाहरुख को पाकिस्तान आने के पेशकश की है। हाफिज सईद ने ट्वीट किया, ‘स्पोर्ट्स, आर्ट्स और कल्चर के क्षेत्र में काम कर रहे मशहूर भारतीय मुस्लिम भी भारत में अपनी पहचान को लेकर लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। कोई भी मुस्लिम, यहां तक कि शाहरुख खान, जो भारत में मुश्किलों और भेदभाव का सामना कर रहे हैं, वे इस्लाम की वजह से पाकिस्तान आकर रह सकते हैं।’

क्या कहा था शाहरुख ने?
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देश में बढ़ती असहिष्णुता और फिल्मकारों, वैज्ञानिकों एवं लेखकों द्वारा पुरस्कार लौटाए जाना यह दिखाता है कि देश में ‘घोर असहिष्णुता’ है। उन्होंने कहा था कि अगर वह चाहें तो वह भी अपने पुरस्कार लौटा सकते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो