scriptतालाब में नहाना पड़ा महंगा, 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत | Jagdalpur : Expensive 14-year-old boy had to bathe in the pond drowned | Patrika News
बस्तर

तालाब में नहाना पड़ा महंगा, 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

चौदह वर्षीय विशेष शनिवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तेतरकुटी तालाब में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई।

बस्तरAug 14, 2016 / 12:03 am

Ajay shrivastava

14-year-old boy

14-year-old boy

जगदलपुर. शांतिनगर वार्ड के निवासी विशेष राय को तालाब में दोस्तों के साथ नहाना महंगा पड़ गया। चौदह वर्षीय विशेष शनिवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ तेतरकुटी तालाब में नहाने गया हुआ था।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से विशेष की मौत हो गई। बोधघाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। और शव को पोस्टमॉर्डम के लिए मेकॉज भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर विशेष राय अपने दोस्तों के साथ दिप्ती कांनवेंट की पास मौजूद एक तालाब में नहाने गया हुआ था। दोपहर तीन बजे अपने दोस्तों के साथ तेतरकुटी के तालाब में नहाने गए विशेष राय और उसके दोस्त खेल कर रहे थे इसी दौरान विशेष खेल खेल में गहरी पानी की ओंर चला गया।

पुलिस के मुताबिक विशेष को तैरना नहीं आता था और गहरे पानी में चला गया था जिसके बाद उसकी डूबने से मौत हो गई। बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही बोधघाट मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से विशेष के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को महारानी अस्तपताल ले जाया गया। रविवार को पोस्टमार्डम के बाद विशेष का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो