scriptचौथी बार सरकार बनाना चुनौती : सुभाऊ कश्यप | Jagdalpur : The fourth challenge to the government: Subhau Kashyap | Patrika News

चौथी बार सरकार बनाना चुनौती : सुभाऊ कश्यप

locationबस्तरPublished: Sep 11, 2016 01:09:00 am

Submitted by:

Ajay shrivastava

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को महिला मोर्चा द्वारा
परिचय सम्मेलन में सभी संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में चौथी बार सरकार
बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

semmelan

Mahila Morcha

जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को महिला मोर्चा द्वारा परिचय सम्मेलन में सभी संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

हाल ही में नवगठित महिला मोर्चा की टीम में शामिल महिलाओं की पहली बैठक के दौरान सुभाऊ कश्यप पार्टी के सभी पदाधिकारियों को लेकर कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जवाबदारी दी है, उस पर वह अपनी पूरी निष्ठा से काम करें। साथ ही उन्होंने पार्टी की आगामी गतिविधियों पर चर्चा के साथ ही पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान यहां मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सुभाऊ राम कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष बैदूराम कश्यप, प्रदेश मंत्री किरण देव, नगर निगम सभापति शेषनारायण तिवारी, योगेन्द्र पांडे, रामाश्रय सिंह, रूपसिंग मण्डावी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीप्ती पांडे उपस्थित थी।

सुभाऊ कश्यप ने कहा पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ राजनीतिक पार्टी में सक्रिय रहना महिलाओं के लिये चुनौती से कम नहीं है। पार्टी ने जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांत अन्य राजनीतिक पार्टी से अलग है।

इसलिए अपनी विचारधारा के साथ काम करना आवश्यक है। साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सकारात्मक सोच से साथ काम कर रहें हैं, और उनके काम को जन जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का काम है। वहीं उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर कहा कि चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाना चुनौती से कम नहीं हैं, इसकेलिए युवा नेताओं के साथ साथ महिला मोर्चा की कार्यकर्ता का भी रोल महत्वपूर्ण होगा।

इस अवसर पर राजेन्द्र बाजपेयी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, सुधीर शर्मा, परीस बेसरा, पार्वती कश्यप, मीना साहू, मनीषा तिवारी, रानी चेरपा, दयावती देवांगन, प्रिया मुचाकी, शकुन्तला कश्यप, सुधा मिश्रा, अनिता श्रीवास्तव, दयामनी बघेल, भारती श्रीवास्तव, पुष्पा चन्देल, कल्पना वर्मा, कृष्णा राय, उमा मिश्रा, सूर्यकांत नायडू, रामकुमारी, रमन्ना सोनी, द्रोपदी देवांगन, सीतामनी, कौशल्या साहू, मंजुला धु्रव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो