scriptसंगठन की मजबूती के लिए कांग्रेसियों ने ली बैठक | Jagdalpur : To strengthen the organization meeting congressman | Patrika News
बस्तर

संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेसियों ने ली बैठक

बस्तर ब्लॉक के छोटे देवड़ा में रविवार को संगठन मजबूती हुए के लिए हुई
बैठक हुई। इस बैठक में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल व उपाध्यक्ष रेखचंद जैन
ने यहां नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए चर्चा हुई।

बस्तरSep 25, 2016 / 10:48 pm

Ajay shrivastava

orgnization

Jagdalpur

जगदलपुर. बस्तर ब्लॉक के छोटे देवड़ा में रविवार को संगठन मजबूती हुए के लिए हुई बैठक हुई। इस बैठक में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल व उपाध्यक्ष रेखचंद जैन ने यहां नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए चर्चा हुई।

वहीं आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं घर घर संपर्क करने की बात कही है। वहीं नवाखानी त्यौहार के मौके पर यहां पहुंचे ग्रामीणों और कार्यकर्ताआें को बधाई भी दी। इस दौरान यहां बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रेखचंद जैन, भगवान सिंह बैस, जानकी राम सेठिया, शिवराम बिसाई, नितेश कश्यप, मधु बिसाई, जगमोहन बघेल, शंकर बघेल, दिनेश यादव, कविता साहू, रीना पामभोई, फतेह सिंह परिहार, गणेश परघनियां, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।

रेखचंद जैन ने यहां नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मिशन 2018 को लेकर कर कार्य कर रही है। इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जूट गए हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क बढ़ाने व उनकी समस्याआें को दूर करने के लिए सभी को कहा गया है। वहीं संगठन को मजबूत करने पद के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर जनहित में काम करने के निर्देश भी दिए।

वही बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने यहां आए ग्रामीणों को प्यार नवाखानी पर बधाई दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके हर सुखदुख में उनके परिवार की तरह साथ हैं। वहीं भाजपा की सरकार में किसानों और आम आदमी को हो रही समस्या को ेिगनाया।

180 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ
बस्तर ब्लॉक के छोटे देवड़ा में रविवार को हुए आयोजन में करीब 180 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान यहां मौजूद पदाधिकारियों ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने और जनहित में काम करने के निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो