scriptBREAKING: नक्सलियों ने बीच सड़क कांग्रेसी नेता के भांजे को मारी गोली, मौत | naxal killed Congress leaders nephew | Patrika News
बस्तर

BREAKING: नक्सलियों ने बीच सड़क कांग्रेसी नेता के भांजे को मारी गोली, मौत

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह के भांजे राहुल रायडू की नक्सलियों ने 10 नवंबर की रात गोली मार दी। राहुल को तुरंत ही संभागीय मुख्यालय के अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बस्तरNov 11, 2016 / 01:43 pm

Ajay shrivastava

Bastar Naxal

Bastar Naxal

बीजापुर. जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह के भांजे राहुल रायडू की नक्सलियों ने 10 नवंबर की रात गोली मार दी। राहुल को तुरंत ही संभागीय मुख्यालय के अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह राहुल का शव भैरमगढ़ ले जाया गया है।

रात में हुई घटना की खबर लोगों को सुबह लगी और उसके बाद से घर में आने-जाने वालों को तांता लग गया है। जिला कांग्रेस के कई बड़े नेता भैरमगढ़ पहुंचे है। राहुल भैरमगढ़ थाने में सहायक आरक्षक के तौर पर पदस्थ था। गुरूवार की रात वह किसी काम से वहां से करीब तीन किमी दूर संजय पारा गया हुआ था।

रात करीब साढ़े नौ बजे नक्सलियों ने उसे बस्ती के बीच सड़क पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग बाहर निकले, उन्होंने राहुल को सड़क पर घायल हालत में देखा। तुंरत ही उसे भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे संभागीय मुख्यालय के लिए रिफर किया गया।

सलवा जुडूम के बाद से टारगेट में अजय
कांग्रेसी नेता अजय सिंह भी नक्सलियों के टारगेट में हैं। कांग्रेसी नेता महेन्द्र कर्मा के साथ मिलकर सलवा जुडूम के दौरान अहम भूमिका रही। इस वजह से सरकार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी हुई है। झीरम घाटी हमले के दौरान भी वे कांग्रेसी काफिले में शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो