script

Beauty Tips: रोज एक चम्मच चीनी खाने से निखर उठेगी त्वचा

Published: Aug 25, 2015 11:12:00 am

Beauty Tips: हमारी किचन में ऐसी कुछ चीजें हैं, जो झुर्रियां, बारीक
लाइन्स और दाग-धब्बे पड़ने की रफ्तार को बिल्कुल खत्म सा कर देती है

chanakya niti beautiful girl

chanakya niti beautiful girl

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी उम्र कितनी है, ऎसी कुछ चीजें हैं, जो झुर्रियां, बारीक लाइन्स और दाग-धब्बे पड़ने की रफ्तार को कम कर सकती हैं। इसके बाद आप बाहर से भी उतनी ही जवां लगती हैं, जितना आप दिल से महसूस करती हैं। ये इन चीजों या स्टेप्स को अपनाना मुश्किल नहीं हैं और ये यकीनन आपको फायदा करेंगे।

हर रोज सनस्क्रीन
संस्क्रीन झुर्रियां और एजिंग को दूर रखने का बेहतरीन तरीका है। महिलाओं की त्वचा धूप की वजह से काली पड़ जाती है और उसमें झुर्रियां भी पड़ने लगती हैं। इसे आप सुबह मेकअप करने से पहले लगाएं। यदि आप बाहर जा रही हैं तो हर दो-चार घंटे में इसे लगाती रहें।

खाएं खूब सारी सब्जियां और फल
फलों और सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेशन और फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले वाले नुकसान की भरपाई करते हैं। आप जितना ज्यादा फल और सब्जियां खाएंगी, आपको उतना ही फायदा होगा। फल और सब्जियां खाते समय रंगों का विशेष ध्यान रखें। गहरे रंग के फल और सब्जियां ज्यादा फायदा करते हैं। ब्लूबेरी, अनार, शकरकंद विशेष रूप से फायदेमंद हैं।



त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें
साल में एक बार त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास जरूर जाएं। वह आपकी त्वचा की अच्छी तरह से जांच कर बता सकता है कि आपको किन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। वह आपको यह सलाह भी दे सकता है कि त्वचा की देखभाल कैसे की जाए और कैसे तरोताजा रहा जाए, भले ही आपकी उम्र कितनी भी हो।

ग्रीन टी पीएं
ठंडी या गर्म, ग्रीन टी पॉली फिनॉल्स से भरपूर होती है। यह स्किन कैंसर से दूर रखती है और त्वचा को जवां बनाए रखती है। हर रोज एक या दो कप ग्रीन टी पीने को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में पहुंचने और फ्री रेडिकल्स बाहर निकलने के कारण एजिंग आपके चेहरे से दूर रहेगी।



एक चम्मच चीनी खाएं
चीनी त्वचा के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। यह त्वचा के लटकने, चमक गायब होने या उम्र के निशान पड़ने का कारण बनती है। जिन चीजों में चीनी ज्यादा होती है, उनमें पोषण की कमी होती है, जिससे चीजें और बुरी ही होती हैं। यदि आपको जवां दिखना है तो खाने में चीनी कम करनी ही पड़ेगी। आप सोडा, कैंडी, कुकीज, केक और जंक फूड से दूर रहें। मन करे तो कभी-कभार खाएं, रोज नहीं। संभव हो तो रोजाना एक चम्मच से ज्यादा चीनी न लें।

ओमेगा 3 जरूरी
ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए कमाल करता है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और त्वचा भी इससे जवां दिखाई देती है। सालमन मछली में ओमेगा 3 के साथ-साथ प्रोटीन भी होता है, जो मांसपेशियों में कसावट लाता है। ओमेगा 3 अखरोट और अलसी में भी मिलता है।


ट्रेंडिंग वीडियो