scriptभूमि विवाद में गोलीबारी, दो घायल | Land dispute firing, two injured | Patrika News
बेगूसराय

भूमि विवाद में गोलीबारी, दो घायल

बरौनी थाने की पुलिस घटनास्थल पर दोनों घायलों को इलाज बेगूसराय अस्पताल भेज दिया है।

बेगूसरायOct 18, 2016 / 03:56 pm

इन्द्रेश गुप्ता

Young man shot

Young man shot

बेगूसराय। बरौनी थाना क्षेत्र के नींगा पंचायत वार्ड नंबर एक में भूमि विवाद को लेकर फायरिंग हो गई। जिसमें दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट व गोलीबारी की घटना हुई। घटना सोमवार की शाम घटित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से से मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में बताया जाता है कि घटना में एक पक्ष के मो. इशा के रिश्तेदार वीरपुर निवासी मो नादिर को गोली लग गई। वहीं इस वारदात के दौरान रास्ते से गुजर रहीं एक अन्य किशोरी को भी गोली लग गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने विवादित जमीन पर बनी झोंपड़ी को आग के हवाले कर दिया। बरौनी थाने की पुलिस घटनास्थल
पर दोनों घायलों को इलाज बेगूसराय अस्पताल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो