ढाई माह पहले जिला अस्पताल से हथकड़ी लेकर फरार हुए दुराचार के आरोपी को मोहदा पुलिस ने उती के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।
भीमपुर/बैतूल। लगभग ढाई माह पहले जिला अस्पताल से हथकड़ी लेकर फरार हुए दुराचार के आरोपी को मोहदा पुलिस ने उती के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए मोहदा पुलिस ने बताया कि ग्राम उती निवासी 35 वर्षीय सूवाजी पर दुराचार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज था। कई दिनों से वह फरार था। पुलिस ने आरोपी को 4 नवंबर 2016 को गिरफ्तार किया था। पुलिस हिरासत के दौरान थाने में आरोपी ने सांप के डंसने की बात कही थी। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में 4 नवंबर को ही कैदी वार्ड में भर्ती किया था। आरोपी पांच नवंबर की सुबह पुलिस गिरफ्त से हथकड़ी सहित फरार हो गया था। इस मामले में एसपी ने पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया था। आरोपी को पकडऩे पुलिस टीम गठित की गई थी। आरोपी को उती के जंगल से ही घेराबंदी कर मोहदा पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया था,जहां से जेल भेज दिया है। आरोपी को पकडऩे एसपी ने दो हजार रुपए का नगद इनाम भी रखा था।