scriptबिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने सद् बुद्धि   यज्ञ | Improving the deteriorating traffic system | Patrika News
बेतुल

बिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने सद् बुद्धि   यज्ञ

गंज क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शिवसैनिक कई बार यातायात पुलिस को ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन जब व्यवस्था में कोई बदलाव नजर नहीं आया तो शिवसैनिकों ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका इजाद किया। अधिकारियों को सद् बुद्धि   देने के लिए शिवसैनिकों ने यातायात थाने के पास सद् बुद्धि   यज्ञ का आयोजन किया।

बेतुलJul 22, 2017 / 09:28 pm

Devendra Karande

Shiv Sainiks invented the unique way of protest.

Shiv Sainiks invented the unique way of protest.

बैतूल। गंज क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शिवसैनिक कई बार यातायात पुलिस को ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन जब व्यवस्था में कोई बदलाव नजर नहीं आया तो शिवसैनिकों ने विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका इजाद किया। अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए शिवसैनिकों ने यातायात थाने के पास सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। ताकि यातायात पुलिस को इससे सद्बुद्धि आए और वह शहर की यातायात व्यवस्था के सुधार में जुट जाए। यज्ञ करने के बाद शिवसैनिकों ने यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा है। 
हादसों को देखते हुए लिया निर्णय
शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसके कारण लोगों को अपनी जान भी गंवाना पड़ रही है। बड़े सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सिर्फ सुधार के दावे भर किए जाते हैं लेकिन बदलाव कहीं देखने में नहीं आया है। व्यवस्था में सुधार नहीं होने के चलते शिवसैनिकों ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर विरोध का नया तरीका इजाद किया। साथ ही पुलिस विभाग की लचर कार्यप्रणाली का भी विरोध दर्ज कराया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो