scriptअब कोषालय कार्यालय के पास निकली धामन | Now belonged to the treasury office Dhamn | Patrika News

अब कोषालय कार्यालय के पास निकली धामन

locationबेतुलPublished: Oct 27, 2016 08:52:00 pm

Submitted by:

ghanshyam rathor

गुरुवार दोपहर कोषालय के पास एक धामन निकल आई,जिसे लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया है।

Treasury office near Dhamn ejected.

Treasury office near Dhamn ejected.

बैतूल। कलेक्टोरेट में स्थित अलग-अलग विभागों में आए दिन सांप निकल रहे हैं। जिससे कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी में दहशत है। गुरुवार दोपहर कोषालय के पास एक धामन निकल आई,जिसे लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया है। इसके पहले भी अन्य शाखाओं में भी सांप निकल चुके हैं। 
कलेक्टोरेट कार्यालय के ही एक कर्मचारी ने गुरुवार दोपहर में कोषालय के पास पेड़ में सांप देखा तो सभी को सूचना दी। सांप को देखने कार्यालयों से निकलकर अधिकारी व कर्मचारी बाहर आ गए। सांप पकडऩे वाले जमाल खान को बुलाया गया। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद जमाल ने सांप को पकड़ लिया है। लगभग चार फीट की धामन थी। सांप को देखने लोगों की भी भीड़ लग गई। कार्यालयों में एक के बाद एक सांप निकलने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि रात के समय भी कार्यालय में काम रहता है,जिससे भविष्य में बड़ी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके पहले भी भूअभिलेख कार्यालय और लोकसेवा गांरटी में भी सांप निकल चुके हैं,जिन्हें जमाल द्वारा ही पकड़ा गया था। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो