scriptमुलायम की बहू बोलीं- गाय का मांस खाया गया तो हिंदुस्तान बन जाएगा तालिबान | Mulayam Singh Yadav Daughter-in-law comments on Beef | Patrika News
राज्य

मुलायम की बहू बोलीं- गाय का मांस खाया गया तो हिंदुस्तान बन जाएगा तालिबान

मुलायम सिंह की छोटी बहू ने ट्वीट कर कहा कि गरीबों के बीच गाय को काटने पर
जो लोग आग भड़काते हैं ये वही अमीर हैं जो अपनी थाली में गौ मांस परोसते
हैं।

भदोहीNov 04, 2015 / 05:42 pm

देशभर में गोमांस को लेकर जारी बहस में एक नया नाम समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का जुड़ गया है। अपर्णा ने कहा कि गाय हमारी माता है और उसका मांस खाना जायज बात नहीं है। उन्होंने गौसंरक्षण का भी आह्वान किया।

मुलायम सिंह की छोटी बहू ने ट्वीट कर कहा कि गरीबों के बीच गाय को काटने पर जो लोग आग भड़काते हैं ये वही अमीर हैं जो अपनी थाली में गौ मांस परोसते हैं। उन्होंने आगे लिखा अगर अमीरों के पैसों से गाय का मांस खाया जाएगा तो हिन्दुस्तान कल तालिबान कहलाएगा। उन्होंने अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह उनकी किसी विशेष धर्म पर टिप्पणी नहीं है।

arpana tweet

उन्होंने कहा कि अपनी मां का संरक्षण करना ही पड़ेगा। गौर हो कि दादरी में गोवध और गो मांस खाने के अफवाह में मोहम्मद अखलाक की हत्या के बाद से देशभर में बीफ पर बहस छिड़ी हुई है।

गौमांस पर प्रतिबंध के लिए बने कानून
हाल ही में उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को आवारा पशुओं को शरण देने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए तथा गोवंश के मृत मवेशियों की बिक्री पर रोक के लिए कदम उठाया जाना चाहिए।’ उन्होंने पत्र में कहा, ‘अगर कोई जीवित पशु हमारे लिए आस्था का विषय है तो उसका अंतिम संस्कार भी उसी भावना से किया जाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री को प्यार एवं सौहार्द का माहौल बनाने पर जोर देना चाहिए, और इसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।’




Home / State / मुलायम की बहू बोलीं- गाय का मांस खाया गया तो हिंदुस्तान बन जाएगा तालिबान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो