बदनोर। छह साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला रविवार को बदनोर थाने में दर्ज हुआ। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी शंकरलाल मीणा ने बताया कि जीवणा (मसूदा) निवासी देबीसिंह रावत अपने ननिहाल करमा का बाडिया आया हुआ था। आरोपित ने देर रात छह साल की बालिका से दुष्कर्म किया। पीडिता के चिल्लाने पर परिजन दौड़कर आए। तब तक आरोपित फरार हो गया। बालिका को महात्मा गांधी चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया। आरोपित की तलाश के लिए टीम भेजी गई है।