scriptहरियाणा में जल्द वैध होंगी अवैध कालोनियां,मंत्री समूह की बैठक में हुई चर्चा | Haryana will soon legalize illegal colonies | Patrika News
भिवानी

हरियाणा में जल्द वैध होंगी अवैध कालोनियां,मंत्री समूह की बैठक में हुई चर्चा

अवैध कोलानियों को जल्द से जल्द नियमित किए जाने तथा फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की रणनीति तय किए जाने के संबंध में

भिवानीDec 22, 2016 / 12:46 pm

युवराज सिंह

Physical verification of colonies: report made to

Physical verification of colonies: report made to sit in the office

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की अनौपचारिक बैठक में आज अवैध कोलानियों को जल्द से जल्द नियमित किए जाने तथा फरीदाबाद नगर निगम चुनाव की रणनीति तय किए जाने के संबंध में कई अहम फैसले किए गए। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली अभूतपूर्व जीत के बाद हुई यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। अब फरीदाबाद नगर निगम और भिवानी नगर परिषद के चुनाव 8 जनवरी को होने हैं।

मंत्री समूह की बैठक में भी मुख्य एजेंडा चंडीगढ़ नगर निगम के चुनावी नतीजे ही रहे। बताते हैं कि बैठक में सीएम सहित अधिकांश मंत्री इन नतीजों से काफी खुश नजर आए। कुछ मंत्रियों ने सुझाव दिया कि फरीदाबाद निगम के चुनाव तो सिम्बल पर लड़े ही जानें हैं, अगर संभव है तो भिवानी में नगर परिषद के चुनाव भी पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ लिए जाएं।

हालांकि बैठक में इस बारे कोई फैसला तो नहीं हो सका लेकिन चंडीगढ़ की जीत के बाद अब पार्टी की भिवानी यूनिट से इस बारे में विचार किया जाएगा। अगर भिवानी जिले के सांसद व विधायक और स्थानीय पदाधिकारी चाहेंगे तो सरकार भिवानी में भी सिम्बल पर चुनाव लड़ सकती है। बैठक में सरस्वती महोत्सव तथा नेशनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। सरस्वती महोत्सव 28 जनवरी से पहली फरवरी तक होना है।

वहीं राज्य को इस बार नेशनल यूथ फेस्टिवल की मेजबानी भी मिली है। नेशनल यूथ फेस्टिवल 12 से 16 जनवरी तक रोहतक में होना है। राज्य के युवा एवं खेल राज्य मंत्री अनिल विज फेस्टिवल की तैयारियों के लिए रोहतक भी जाएंगे। यही नहीं, फेस्टिवल के दौरान वे लगातार पांच दिनों तक रोहतक में ही प्रवास करने वाले हैं। इससे पहले 27 जनवरी को सोनीपत स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोट्र्स का वार्षिक समारोह होना है और इसमें केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री विजय गोयल मुख्य अतिथि होंगे।
मंत्रीसमूह की बैठक के बारे में शिक्षा मंत्री प्रो़ रामबिलास शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ निगम के नतीजों ने पीएम नरेंद्र मोदी की नोटबंदी मुहिम पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम व भिवानी नगर परिषद में भी भाजपा जीत हासिल करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो