scriptरेलवे कर्मचारी 7 मार्च से करेंगे रेलवे का चक्का जाम | Railway employee will blockade on March 7 | Patrika News
भिवानी

रेलवे कर्मचारी 7 मार्च से करेंगे रेलवे का चक्का जाम

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 7 मार्च को देश भर में रेल का चक्का जाम अनिश्चितकाल

भिवानीJan 16, 2016 / 02:57 pm

युवराज सिंह

railway strike

railway strike

भिवानी। भिवानी में रेलवे कर्मचारियों ने बैठक कर बङा ऐलान किया है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो 7 मार्च को देश भर में रेल का चक्का जाम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया जाएगा। खास बात ये है कि इस चक्का जाम में देश भर के 10 लाख रेलवे अधिकारी व कर्मचारी भाग लेंगे।

केंद्र की पीएम मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते ये देश के सबसे बड़े विभाग रेलवे के कर्मचारी हैं। भिवानी जंक्शन के पास स्थित पार्क में आयोजित इस बैठक में कर्मचारियों ने आरोप है कि सातवें वेतन आयोग में अनेक विसंगतियां हैं, जिनको दूर नहीं किया गया तो कर्मचारियों को फायदे की बजाय नुकसान होगा। साथ ही उन्होंने खाली पदों को भरने व व्यवस्था को बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन की बजाय वर्तमान रेल में हो रही गङ़बडिय़ों को ठीक करना जरूरी है, वरना बुलेट का भी यही हाल होगा।

रेलवे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे बार-बार अपनी मांगों को लेकर संबधित उच्च अधिकारियों व मंत्रियों से मिले हैं, लेकिन इस बार उनकी मांगों को अनसुना किया तो सात मार्च से अनिश्चितकाल के लिए रेलवे का चक्का जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व के जेपी आंदोलन की तरह इस बार भी चक्का जाम पूरे देश में रेलवे के सभी जोनों में रेलवे के सभी 10 लाख कर्मचारी व अधिकारी भाग लेंगे और पहली रेल भिवानी में रोकी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो