scriptकैदी बनेंगे पुरोहित, पढ़ें किसकी ग्रह-दशा सुधारने की है तैयारी | Bhopal Central Jail | Patrika News

कैदी बनेंगे पुरोहित, पढ़ें किसकी ग्रह-दशा सुधारने की है तैयारी

locationभोपालPublished: Jul 22, 2017 12:26:00 pm

Submitted by:

pankaj shrivastava

भोपाल के जेल की महादशा खराब चल रही है। इसलिए यहां महायज्ञ और महामृत्युंजय जप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कर्मचारी और कैदी हिस्सा लेंगे।

jail

jail

भोपाल। सिमी आंतकियों का खत्मा कर देने के बाद भी भोपाल सेंट्रल जेल प्रशासन को सुकून क नींद नहीं आयी है। यहां आए दिन कोई न कोई परेशानी लगी ही रहती है। कैदियों के झगड़े से लेकर अधिकारियों की खींचतान तक सब जगजाहिर हो रहा है। ऐसे में पुरोहितों का मानना है कि भोपाल जेल की महादशा खराब चल रही है। इसे ठीक करने के लिए महायज्ञ का आयोजन होना चाहिए। बस तो अब यहां सावन के माह में भगवान शिव की आरधना की तैयारियां चल रही हैं। जहां पूजा में केवल जेल कर्मचारी ही नहीं कैदी भी हिस्सा लेंगे। कमाल की बात यह है कि सभी कैदी पुरोहित वाली ड्रेस में होंगे।

jail

कैदी करेंगे तैयारीसावन मास में जेल के भीतर शहर के वरिष्ठ पंडित और पुरोहित महामृत्ंयुजय जाप करेंगे। इस जाप के साथ ही महायज्ञ का आयोजन भी होगा। इस दौरान भगवान शिव का महाअभिषेक किया जाएगा। अंत में भंडारा कर पूजा का समापन होगा। कमाल की बात यह है कि पूजा की तैयारी का जिम्मा जेल के कैदियों को दिया गया है। जेल के कैदी भी भगवान को चढ़ाए जाने वाला भोग बनाएंगे। महायज्ञ में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्री, फूल, दीप, नैवैघ आदि सभी व्यवस्था भी कैदी करेंगे।



सभी धर्म के कैदी होंगे शामिल
जेल प्रशासन ने सभी धर्म कैदियों से बात करने के बाद भी इस यज्ञ का आयोजन किया है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि सावन मास में ही कार्यक्रम पूर्ण कर लिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि सभी धर्म के कैदी पुरोहित वस्त्र धारण कर महामृत्युंजय जाप करेंगे। इसमें हत्या के अपराध में सजा काट रहे कैदी भी शामिल होंगे। वहीं कुछ समाजसेवी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी योगदान देंगे। 

jail

मिलेगी आत्मा को शांति
जेल प्रशासन का मानना है कि इस प्रयास से जेल में रहने वाली कैदियों को आत्मिक शांति मिलेगी। वे अपने गुनाहों की सजा काट रहे हैं और उन्हें अपने अपराध पर पाश्चाताप हो रहा है। ऐसे में यह यज्ञ उन्हें शांति देगा। पुरोहितों की माने तो यह मंत्र कैदियों के जीवन को बदल कर रख देंगे। यहां से बाहर निकलकर वे अच्छे विचारों को धारण करेंगे और जेल की यातनाओं को भूल सकेंगे।

प्रदेश में पहली पहल
हालांकि अभी रोजाना सुबह शाम 11-11 लोगों की दो टीमें जेल के अंदर जगह-जगह मंत्रों का जाप करती हैं। लेकिन इतना बड़ा आयोजन अपने आप में पहला प्रयोग है जब सावन के महीने में महामृत्युंजय मंत्रों का महाजाप हो रहा है। इस महाजाप से जेल के अंदर शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। यदि ये प्रयोग सफल रहा, तो आने वाले दिनों में प्रदेश की दूसरी जेलों में भी इसी तरह के मंत्रों की गूंज सुनाई देगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो