scriptये है बर्फ की अनोखी दुनिया, यहां मिलेगा माइनस 12 डिग्री का मजा | Bhopal: Take a look in Snow park like switzerland | Patrika News

ये है बर्फ की अनोखी दुनिया, यहां मिलेगा माइनस 12 डिग्री का मजा

locationभोपालPublished: Jun 27, 2016 10:32:00 am

Submitted by:

Anwar Khan

इस अनोखी दुनिया की शुरुआत से पहले आपको ऐसे जैकेट्स, हुड, पैंट्स, बूट्स और ग्लोव्स पहनना पड़ेंगे, जो माइनस 12 डिग्री तापमान में आपको स्नो मस्ती करने की आजादी दें।

snow park in bhopal

snow park in bhopal

भोपाल। चारों ओर बर्फ ही बर्फ। ऐसा लग रहा था मानों किसी बर्फिली दुनिया में पहुंच गए हों। बच्चे एक दूसरे पर बर्फ की बॉल्स थ्रो कर रहे थे, तो बड़े स्नो स्लाइड्स का आनंद उठा रहे थे। चोंकिए मत। ये नजारा न तो स्विट्जरलैंड का है और न ही आर्कटिका, न ही कश्मीर का। ये नजारा है हमारे अपने शहर का। दरअसल, भोपाल शहर के सी21 मॉल में मध्यप्रदेश का पहला ‘स्नो पार्क’ शुरू किया गया है। इस स्नो वल्र्ड को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी बर्फिली दुनिया का हिस्सा बन चुके हैं।


snow park

snow park

ऐसे बनाया पूरा पार्क
– सी 21 मॉल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित कुमार ने बताया कि इस स्नो पार्क की बर्फ और तापमान को मेंटेन करने के लिए हमनें जर्मन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। 
– ये जर्मन और देसी तकनीक से बने हाई पावर एसी बर्फ को मेल्ट नहीं होने देते। 
– हिल स्टेशन में चलने वाली सर्द हवाओं का अहसास कराते हैं और साथ ही 40 प्रतिशत तक बिजली भी बचाते हैं। 
– भविष्य में हम इस पार्क को सोलर एनर्जी से चलाने की योजन भी बना रहे हैं।



snow park

पोलर बीयर से होगी मुलाकत 
– इस अनोखी दुनिया की शुरुआत से पहले आपको ऐसे जैकेट्स, हुड, पैंट्स, बूट्स और ग्लोव्स पहनना पड़ेंगे, जो माइनस 12 डिग्री तापमान में आपको स्नो मस्ती करने की आजादी दें।
– इसके बाद बॉडी टेम्प्रेचर मेंटेन करने के लिए आपको कुछ देर प्री-स्नो एरिया में रखा जाएगा। 
– इसके बाद शुरू होगी बर्फ में मस्ती। यहां सबसे पहले आपकी मुलाकात आर्कटिका में पाए जाने वाले पोलर बीयर से होगी। 
– यहां फुल वॉल्यूम डीजे के बीच आप डांस भी कर सकते हैं। 

स्लाइडिंग और क्लाइम्बिंग
– पार्क में बच्चे बर्फ पर स्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। बड़े अपने क्लाइम्बिंग के शौक को पूरा कर सकते हैं। 
– यहां सूखे पेड़ों पर छाई बर्फ अद्भुत नजारा पेश करती है। आप जॉर्बिंग का मजा भी ले सकते हैं। 
– इस पार्क में स्नो हाउस, टनल, स्नो फॉल का मजा ले सकते हैं। पोलर बीयर और रैनडीअर के साथ सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो