scriptछत से गिरे सांड की टांग टूटी | Broken leg falling from the roof of bull | Patrika News

छत से गिरे सांड की टांग टूटी

locationजयपुरPublished: Nov 05, 2015 07:51:00 pm

Submitted by:

Nikhil swami

व्यास कॉलोनी के सेक्टर चार स्थित एक सूने मकान की छत पर दो दिन पूर्व चढ़े सांड के बुधवार को नीचे गिरने से टांगे टूट गई।

व्यास कॉलोनी के सेक्टर चार स्थित एक सूने मकान की छत पर दो दिन पूर्व चढ़े सांड के बुधवार को नीचे गिरने से टांगे टूट गई।

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम अधिकारियों और गौशाला संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस संबंध में संबंधित व्यास कॉलोनी थाने में पशु प्रेमियों की ओर से लिखित में शिकायत की गई है। जानकारों के अनुसार दो दिन पूर्व चढ़े इस सांड को उतारने के लिए यहां के स्थानीय लोग नगर निगम के अधिकारियों और गौशाला संचालकों से गुहार कर रहे थे। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान तक नहीं दिया।

बुधवार को स्थानीय लोगों और नगर निगम के कार्मिकों ने सांड को छत से उतारने के प्रयास भी किए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच सांड छत से नीचे कूद गया।

जिससे उसके आगे की दोनों टांगे टूट गई। इस संबंध में सावधान इण्डिया संस्था के दिनेश सिंह भदौरिया और पशु क्रूरता निवारण समिति के उपाध्यक्ष महावीर सियाग, दिनेश जाखड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सांड को बेहोश कर नीचे उतारने की अपील निगम अधिकारियों से की गई थी,

लेकिन उन्होंने सुनवाई नहीं की। यही कारण है कि घबराया सांड मकान की छत से नीचे कूद गया। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो