scriptDil kis side me hota hai- दिल से जुड़े ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप | Dil kis side me hota hai | Patrika News
भोपाल

Dil kis side me hota hai- दिल से जुड़े ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

दिल से जुड़ी वैसे तो कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है जैसे कि हमारे शरीर में दिल कहां होता है, आदि।

भोपालJul 25, 2017 / 03:57 pm

alka jaiswal

dil kis side me hota hai

dil kis side me hota hai


भोपाल। दिल से जुड़ी वैसे तो कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है जैसे कि हमारे शरीर में दिल कहां होता है, आदि। अगर आपको भी ऐसे कई सवालों के जवाब चाहिए यहां आपको दिल से जुड़े सारे फैक्ट्स मिलेंगे। अगर हम दिल की जगह बात करें तो हमारे शरीर में दिल बाएं और दाएं फेफड़ों के बीच में मौजूद होता है और वो बाएं तरफ थोड़ा झुका हुआ होता है। आईये जानते हैं दिल से जुड़े कुछ और ऐसे ही फैक्ट्स।

1. हमारा बांया फेफड़ा दाएं फेफड़े की अपेक्षा छोटा होता है. ऐसा होने के कारण दिल के लिए जगह बनती है।

2. दिल का दायां भाग सिर्फ फेफड़ों को खून सप्लाई करता है जबकि बायां भाग बाकी पूरे शरीर को खून सप्लाई करता है।

3. हर मिनट में हमारा दिल करीबन 5 लीटर खून पंप करता है।

4. दिल की धड़कन की बात करें तो औरतों में दिल की धड़कन पुरुषों की दिल की धड़कन के मुकाबले 8 धड़कन प्रति मिनट ज्यादा होती है।

5. दिल के वज़न की बात की जाए तो पुरुषों में ये करीबन 300 से 350 ग्राम होता है जबकि महिलाओं में ये करीबन 250 से 300 ग्राम होता है।

6. किसी भी व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है जिसके अनुसार एक दिन में करीबन 1 लाख 1 और एक साल में करीबन 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है।

7. शरीर के करीबन 75 लाख करोड़ सेल दिल से खून प्राप्त करते हैं सिवाए आंखों के कार्नियां से।

8. किसी भी बच्चे का दिल तब काम करना शुरू करता है जब वो अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते का हो जाता है।

9. बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा करीबन 200 से 400 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

10. दिल शरीर से बाहर निकलकर भी धड़कता रहता है क्योंकि इसके पास अपने इलेक्ट्रिकल प्रभाव होते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो