scriptछात्रा का 15 साल की उम्र से शुरू हुआ था रेप, फिर आरोपी के दोस्तों ने भी किया शोषण | Rape started with girl in age of 15 years | Patrika News
भोपाल

छात्रा का 15 साल की उम्र से शुरू हुआ था रेप, फिर आरोपी के दोस्तों ने भी किया शोषण

पहले दुष्कर्म करने वाला जेल गया तो दोस्तों ने भी शादी का झांसा देकर शुरू कर दिया ये…

भोपालJul 15, 2018 / 02:54 pm

दीपेश तिवारी

rape with girl

sex after threat

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर इलाके में एक छात्रा से ज्यादती का मामला सामने आया है। छात्रा से ज्यादती करने वाला हत्या का आरोपी है।
 
उसके जेल जाने के बाद छात्रा के साथ उसके दोस्त ने भी दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी छात्रा को धमका कर ज्यादती करते थे। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, ज्यादती और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
 
 
हबीबगंज टीआई रविंद्र यादव के अनुसार शिवाजी नगर में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा बीए सेकंड इयर की छात्रा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां शासकीय सेवा में हैं।
 
चार साल पहले सिद्धेश्वरी कॉलोनी में रहने वाले राहुल श्रीवास्तव ने छात्रा के घर में घुसकर उसके साथ ज्यादती की थी। तब उसकी उम्र मात्र 15 साल थी। इसके बाद से आरोपी आए दिन छात्रा से धमकी देकर ज्यादती कर रहा था। आरोपी इसी दौरान हत्या के आरोप में जेल चला गया था।
 
दोस्त ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है ढाई साल पहले ऐशबाग में रहने वाला बॉबी सेंगर उसके संपर्क में आया। वह राहुल का परिचित था। छात्रा को बहला-फुसला ने उसने नजदीकी बनाई और शादी का झांसा देकर एक अपने घर ऐशबाग ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद आरोपी का जब मन करता और उसके साथ ज्यादती कर रहा था।
 
 
 
जेल से छूटने के बाद फिर करने लगा जबरदस्ती…
 
इधर, राहुल श्रीवास्तव तीन महीने पहले जेल से जमानत पर छूटकर आया था। उसने भी पीड़िता से फिर जबरदस्ती की। आरोपी उसकी मां के आफिस जाने के बाद उसके घर में आकर ज्यादती कर रहा था।
 
 
 
आरोपी ने 7 जुलाई को भी धमकाकर ज्यादती की। इससे पहले 30 जून को बॉबी सेंगर भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर चुका था। दोनों की दरिंदगी के बाद पीड़िता ने शनिवार को हबीबगंज थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
 

Hindi News/ Bhopal / छात्रा का 15 साल की उम्र से शुरू हुआ था रेप, फिर आरोपी के दोस्तों ने भी किया शोषण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो