scriptHariyali Amavasya 2017: आज करेंगे ये उपाय तो होगी धन वर्षा | Hariyali Amavasya 2017 | Patrika News

Hariyali Amavasya 2017: आज करेंगे ये उपाय तो होगी धन वर्षा

locationभोपालPublished: Jul 23, 2017 08:23:00 am

Submitted by:

pankaj shrivastava

इस दिन सुबह पौधे लगाना बहुत शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार, इस रोज प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए। किस्मत चमकाने से लेकर और घर में सुख-शांति स्थापित करने तक हर इच्छा होगी पूरी।

Hariyali Amavasya

Hariyali Amavasya

भोपाल। आज हरियाली अमावस्या का खास दिन है। सावन मास की यह अमावस्या भगवान शिव को प्रिय है इसलिए इस दिन शिव की पूजा का विशेष महत्व है। कहते हैं यदि हरियाली अमावस्या के दिन छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो बड़े से बड़े संकट का नाश किया जा सकता है। पंडित भीमशंकर शर्मा बता रहे हैं अमावस्या की दिन कौन से उपाय करना बेहतर हैं।

हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय
0 इस दिन सुबह पौधे लगाना बहुत शुभ माना गया है। मान्यता के अनुसार, इस रोज प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपित करना चाहिए। किस्मत चमकाने से लेकर और घर में सुख-शांति स्थापित करने तक हर इच्छा होगी पूरी।
0 काले कुत्ते को सरसों का तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
0 तुलसी के पास दीपक लगाएं।
0 सूर्यास्त के बाद खीर बनाकर भगवान शिव को भोग लगा कर गरीबों में बांट दें।
0 रात को घर के मुख्यद्वार पर दोनों तरफ दीपक प्रज्जवलित करें।

शाम 5 बजे के बाद हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाकर श्री राम के ध्यान मंत्र का जाप करें।
ऊं आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम ,
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम!
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे ,
रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नम:!

इन पौधों को लगाएं
धन प्राप्ति के लिए: तुलसी, आंवला, केला और बिल्वपत्र।
समृद्धि प्राप्ति के लिए: अशोक, अजुज़्न, नारियल और बरगद (वट)।
वंश वृद्धि के लिए: पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गुड़हल और अश्वगन्धा।

कुशाग्र बुद्धि के लिए: आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी और तुलसी।
आनंद प्राप्ति के लिए: नीम, कदम्ब और घनी छायादार पेड़ लगाएं।
प्रसन्नता प्राप्ति के लिए: हरसिंगार (पारिजात) रातरानी, मोगरा और गुलाब लगाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो