scriptजानिए अपना LUCKY PLANT, जो कर देगा मालामाल | Horoscope in hindi | Patrika News

जानिए अपना LUCKY PLANT, जो कर देगा मालामाल

locationभोपालPublished: Mar 04, 2016 08:23:00 am

Submitted by:

Manish Gite

mp.patrika.com बताने जा रहा है कि आपकी राशि के हिसाब से आपको  लकी पौधा कौन-सा है, उसकी आराधना कर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं और घर में बरकत बढ़ा सकते हैं…।


ग्रहों का हर एक जीव पर प्रभाव होता है। उसी प्रकार पेड़-पौधों और ग्रहों का विशेष संबंध है। इसी प्रकार हर एक राशि का संबंध पेड़-पौधों से होता है। यह पेड़-पौधे सभी राशि वालों को प्रभावित करते हैं। किसी को यह नकारात्मक ऊर्जा देते हैं, तो किसी को सकारात्मक ऊर्जा। थोड़े से उपाय करने से यह आपके जीवन में लाभ दे सकते हैं। तो क्यों न करें यह उपाय…।

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के स्वामी ग्रह अलग-अलग होते हैं। इनका पेड़ पौधे और वनस्पतियों पर काफी प्रभाव माना गया है।

mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है किस राशि के लोगों को क्या उपाय करना चाहिए, जिससे उनके घर में सकारात्मक ऊर्जा आए और घर का बजट भी अच्छा रहे।


मेष राशि (Aries)
इस राशि का स्वामी मंगल है और मंगल के प्रभाव वाला पेड़ चंदन है। मेष राशि के लोगों को मंगलवार के दिन लाल चंदन की पूजा करना चाहिए और अपने वॉलेट में छोटा लाल चंदन का टुकड़ा भी रखना चाहिए।

वृष राशि (Tauras)
वृषभ राशि वालों को शुक्रवार के दिन गुलर के पेड़ की जड़ अपने घर में लाना चाहिए और सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। यह छोटा सा उपाय आपके घर में पैसों की कभी कमी नहीं होने देगा।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले के लिए अपामार्ग, जिसे आम बोलचाल की भाषा में आंधीझाड़ा कहते हैं। बुधवार के दिन इसके पौधे का पत्ता अपने वॉलेट में रखना चाहिए। इससे हमेशा अपने वॉलेट में बरकत रहेगी। 

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए पलाश के फूल काफी शुभ माने गए हैं। कर्क राशि वालों को पलाश के फूलो की पूजा कर घर की तिजोरी और वॉलेट में रखना चाहिए। इससे इनके घर आर्थिक तंगी कभी नहीं हो सकती।


सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आंकड़े के पेड़ की लकड़ी काफी शुभ मानी गई है। सिंह राशि वालों को आंकड़े के पेड की पूजा करके उसकी लकड़ी तिजोरी में रखना चाहिए। इस मामूली से उपाय से सिंह राशि वालों के घर में हमेशा बरकत रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि का स्वामी बुध है। इसलिए इन्हें भी अपामार्ग (आंधी झाड़ा) की पूजा करनी चाहिए। पूजा करने के बाद इसकी लकड़ी को घर की तिजोरी और अपने वॉलेट में रखना चाहिए।

तुला राशि (Libra)
सफेद पलाश तुला राशि के लिए शुभ होता है। इसके पौधे के सफेद फूलों को सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। यह उपाय करने से चमत्कारिक फायदा देखा गया है। ज्योतिषियों का मत है कि इससे पैसा दोगुना होने लगता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोग खैर के पेड़ की पूजा करें तो उनकी आर्थिक स्थित सुधरने लगेगी। इस राशि के लोग मंगल देव की आराधना करें। मंगलवार के दिन खैर के पेड़ की जड़ लेकर आएं और पूजा कर तिजोरी में रखें।

धनु राशि (Sagittarius)
इस राशि वाले लोग पीपल की पूजा जरूर करें। क्योंकि धनु राशि वालों के लिए पीपल का पेड़ धन देने वाला माना गया है। धनु राशि वाले गुरुवार के दिन इसकी पूजा करें और इसकी लकड़ी लाकर तिजोरी में रखें। ज्योतिषियों का मानना है कि इससे घर में धन बढ़ना शुरू हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn)
इस राशि वालों पर शनि की कृपा बरसती है। मकर राशि वालों को शनि देव की आराधना से धन लाभ होता है। शनिवार को मकर राशि वाले शमि के पौधे की पूजा करें और उसकी जड़ को अपने वॉलेट में रखें। हमेशा बरकत रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि का स्वामी भी शनिदेव हैं। इस राशि वालों को अपने वॉलेट में काले कपड़े में शमि पौधे की लकड़ी रखना चाहिए। इससे वे हमेशा बरकत महसूस करेंगे।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों को पीले चंदन की लकड़ी हमेशा घर की तिजोरी में रखना चाहिए। कभी-कभी चंदन की लकड़ी को मस्तिष्क से जरूर लगाए। हमेशा घर में बरकत रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो