scriptMP की दोनों सीटों पर भाजपा, CM शिवराज बोले- जनता BJP के साथ | live update by polls counting nepanagar and shahdol | Patrika News
भोपाल

MP की दोनों सीटों पर भाजपा, CM शिवराज बोले- जनता BJP के साथ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहडोल और नेपानगर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद और भी जवाबदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जहरीला प्रचार किया उसके बावजूद जनता ने नोटबंदी को समर्थन दिया है।

भोपालNov 23, 2016 / 11:57 am

Manish Gite

election commission

election commission


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहडोल और नेपानगर चुनाव में भाजपा की जीत के बाद और भी जवाबदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जहरीला प्रचार किया उसके बावजूद जनता ने नोटबंदी को समर्थन दिया है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा की जीत पर यहां खुशियां मनाई गई। आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई। उन्होंने शहडोल और नेपानगर की जनता का आभार व्यक्त किया, साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ जहरीला प्रचार किया गया। फिर भी लोगों ने हम पर विश्वास किया। चौहान ने सभी का आह्वान किया कि मध्यप्रदेश को और आगे बढ़ाएं। हम समाज में सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे।

नेपानगर में भाजपा की मंजू दादू, शहडोल में ज्ञान सिंह जीते
मध्यप्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट और नेपा नगर की विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है। मंगलवार को हुई मतगणना में शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन अगले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा ने बढ़त बनाना शुरू की और अंत तक बनाए रखी। दिन के 12 बजे बाद ही स्पष्ट हो गया था कि दोनों ही नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे।

शहडोल संसदीय सीट पर भी भाजपा का कब्जा
shahdol election
शहडोल से संसदीय सीट पर ज्ञान सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस की हिमाद्री सिंह को 57 हजार 432 वोटों से शिकस्त दी। पुष्पराजगढ़ में भाजपा को कम वो मिले, इसके अलावा बाकी सातों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा ने जीत दर्ज की। शहडोल लोकसभा उपचुनाव के लिए 19 नवंबर को मतदान हुआ था।

इससे पहले, शुरुआती मतगणना में शहडोल लोकसभा चुनाव की मतगणना के सेकंड राउंड में बीजेपी के ज्ञान सिंह आगे चल रहे थे। ज्ञान सिंह ने करीब दस हजार मतों का आंकड़ा पार कर लिया था। यहां भी भाजपा के ज्ञान सिंह 34751 मतों से आगे रहे। शहडोल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयसिंह नगर और जैतपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शहडोल के शासकीय इंदिरा गांधी होमसाइंस गर्ल्स कॉलेज में हुई। अनूपपुर जिले के कोतमा, अनूपपुर और पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की गणना शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र भवन में हुई।। जबकि उमरिया मुख्यालय पर बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्र की गणना जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में और कटनी के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बड़वारा के मॉडल स्कूल में हुई।


नेपानगर विधानसभा सीट का हाल
नेपानगर विधानसभा सीट की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अंतर सिंह बर्डे शुरुआती बढ़ बनाए हुए थे, लेकिन अंतिम राउंड तक आते-आते वो 40 हजार 600 मतों से पिछड गए। यहां भाजपा के दिवंगत नेता की बेटी मंजू दादू ने जीत दर्ज कर ली है। बुरहानपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में मंगलवार सुबह शुरू हुई मतगणना में कुल 22 राउंड हुए। नेपानगर में 71.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।


शुरुआती दौर में कांग्रेस से पीछे चल रही मंजू दादू ने बढ़त बनाना शुरू कर दी थी। सेकंड राउंड के बाद वे कांग्रेस प्रत्याशी अंतर सिंह बर्डे के गृह नगर धूलकोट में ही 2500 वोटों से आगे हो गई थीं। 11 राउंड तक मंजू दादू कांग्रेस के बर्डे से 20 हजार मतों से आगे पहुंच गई थीं। यहां भाजपा की मंजू दादू का मुकाबला कांग्रेस के अंतर सिंह बर्डे के साथ था। मंजू की जीत की खबर लगते ही नेपानगर से लेकर भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर खुशी का माहौल देखा गया। कई जगह पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं।

nepanagar election result

Hindi News/ Bhopal / MP की दोनों सीटों पर भाजपा, CM शिवराज बोले- जनता BJP के साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो