scriptनौकरी के बहाने फांसता था लड़कियों को और फिर करता था यह गंदा काम | Mastermind of sex racket has been sent to jail | Patrika News

नौकरी के बहाने फांसता था लड़कियों को और फिर करता था यह गंदा काम

locationभोपालPublished: Jul 17, 2017 07:06:00 am

Submitted by:

Bhalendra Malhotra

ऐसी लड़कियों को पहले शहर के चर्चित होटलों में ग्राहकों के पास भेजता था। लड़कियां जब इसका विरोध करतीं तो पुलिस की धमकी देकर उन्हें चुप करा देता था।

bhopal

bhopal


भोपाल. साइबर सेल ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड सुभाष उर्फ वीरू उर्फ वीरा द्विवेदी को जेल भेज दिया है। दो दिनों तक चली पूछताछ के दौरान वीरू ने कई खुलासे किए हैं। उसने कबूल किया कि वह देशभर की लड़कियों को नौकरी दिलाने की बात कहकर भोपाल बुलाता था। इसके बाद उनके दस्तावेज अपने पास रख लेता था। लड़कियों को जब दो-तीन दिन तक जॉब नहीं मिलती थी तो उनकी मजबूरी का वह फायदा उठाकर देह के धंधे में उतार देता था।

ऐसी लड़कियों को पहले शहर के चर्चित होटलों में ग्राहकों के पास भेजता था। लड़कियां जब इसका विरोध करतीं तो पुलिस की धमकी देकर उन्हें चुप करा देता था। साइबर सेल के इंस्पेक्टर रूप कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को उसके पास से महाराष्ट्र की दो लड़कियों के आईडी, पेनकार्ड मिले हैं। पुलिस उन दोनों लड़कियों के बयान दर्ज करने भोपाल बुलाया है। इसके बाद वीरू के खिलाफ अन्य अपराध में भी कार्रवाई की जाएगी।

एमपी नगर के दो होटल ठिकाना

वीरू ने शहर के आधा दर्जन से अधिक होटलों के नाम उगले हैं। जिन होटलों के मैनेजरों से साठगांठ कर वह ग्राहकों के पास कॉल गर्ल भेजता था। इनमें एमपी नगर के दो होटलों में वीरू हर रोज कॉल गर्ल सप्लाई करता था। पुलिस ने होटलों से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। पुलिस इन होटल मैनेजरों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

रईसजादों से पूछताछ शूरू
वीरू के मोबाइल में पुलिस को करीब डेढ़ सौ से अधिक मोबाइल नंबर मिले हैं। जिनसे वीरू हर रोज धंधे को लेकर बात करता था। पुलिस वीरू से जुड़े इन रईसजादों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया कि इनमें अधिकतर राजनीति से जुड़े लोग हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी के नाम का खुलासा करने से बच रही है। मालूम हो कि वीरू के रैकेट से जुड़े भाजपा नेता नीरज शाक्य को भी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो