script50 करोड़ की प्रॉपर्टी फिर भी लाखों के कर्जदार हैं अकबर, राज्यसभा में एंट्री | MJ Akbar has 50 crore property, Dave have no car | Patrika News

50 करोड़ की प्रॉपर्टी फिर भी लाखों के कर्जदार हैं अकबर, राज्यसभा में एंट्री

locationभोपालPublished: Jun 12, 2016 10:34:00 am

Submitted by:

Anwar Khan

 2014-15 में फाइल किए गए आईटी रिटर्न के मुताबिक उनकी आय करीब 37 लाख और पत्नी की आय 47 लाख रुपए है। 

m j akbar

m j akbar

भोपाल। भाजपा के टिकट पर राज्यसभा में एंट्री करने वाला वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर के पास वैसे तो 50 करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी है, पर उन पर लाखों का कर्ज भी है, जो वो धीरे-धीरे चुका रहे हैं। मध्यप्रदेश की तीन राज्य सभा सीटों में से एक पर अकबर, जबकि दूसरे पर भाजपा के अनिल माधव दवे और तीसरे पर कांग्रेस के विवेक तनखा को जीत मिली है। आइए जानते हैं अकबर की प्रॉपर्टी के बारे में…


13 लाख रुपए का कर्ज
अकबर ने निर्वाचन आयोग को दिए नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया है। इसके मुताबिक उसके पास 50 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है, पर 13 लाख रुपए का कर्ज भी है। अकबर के पास 4.67 करोड़ के नकदी, बीमा, शेयर और जेवरात हैं। साथ ही 9 करोड़ के प्लॉट-मकान और पत्नी के नाम 21.43 करोड़ की संपत्ति भी अकबर की चल-अचल संपत्ति में शामिल है। 2014-15 में फाइल किए गए आईटी रिटर्न के मुताबिक उनकी आय करीब 37 लाख और पत्नी की आय 47 लाख रुपए है। 


anil madhav dave

दवे के पास खुद कोई कार नहीं
भाजपा के टिकट पर राज्यसभा में एंट्री पाने वाले अनिल माधव दवे ने निर्वाचन आयोग को नामांकन पत्र दिया, उसके मुताबिक उनके पास कोई कार नहीं है। हालांकि उनके पास 90 हजार रुपए नगद और करीब 12.97 की राशि अलग-अलग बैंक खातों में जमा है। उनके पास 38 हजार की सोने की अंगूठी, और करीब 48 लाख रुपए का एक मकान है. इसके साथ ही उनके पास 50 हजार रुपए की एक पुरानी पिस्टल और 20 हजार रुपए की एक राइफल भी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो