scriptनवरात्रि का ये फैशन आपको देगा प्रीटी लुक | Navratri fashion trend 2016 | Patrika News

नवरात्रि का ये फैशन आपको देगा प्रीटी लुक

locationभोपालPublished: Oct 01, 2016 04:13:00 pm

Submitted by:

sanjana kumar

आइए हम बताते हैं पांच ऐसे ही प्रिटी लुक लहंगा चोली के बारे में जो आपको सबसे खूबसूरत बना देंगे।

fashion trend in navratri,life style,bhopal,mp

fashion trend in navratri,life style,bhopal,mp


जॉ ड्रॉपिंग लहंगे

navratri” alt=”life style” align=”bhopal” margin-left=”mp” margin-right=”fashion trend in navratri”>

इस नवरात्रि में आप जॉ ड्रॉपिंग लहंगे ट्राय कर सकती हैं। इन्हें पहनकर जब आप डांडिया खेलेंगी या गरबा डांस करेंगी तो ये लहंगे आपको एक बेहतरीन एथनिक एपियरेंस देंगे। इसके साथ आप हैवी ज्वैलरी के साथ कैसरी कर सकती हैं। वहीं हैंगिंग इयर रिंग्स आपको प्रिटी लुक देंगे।

फ्यूजन लहंगे

life style

यदि आप देसी अवतार में नजर नहीं आना चाहतीं तो आप फ्यूजन लहंगा ट्राय कर सकती हैं। ये लहंगे ट्रेडिशनल लुक के साथ कंटेपरेरी फैशन का परफेक्ट ब्लेंड हैं। इसमें एक से प्रिंट्स और पैटर्न स्टाइल में लहंगे आपको बेहतरीन लुक दे सकते हैं।

लॉन्ग स्कर्ट

life style

नवरात्रि के दिनों में लॉन्ग स्कट्र्स का क्रेज भी बढ़ जाता है। अगर आप इन्हें डांडिया खेलते समय पहनती हैं, तो आपको कॉम्प्लीमेंट्स जरूर मिलेंगे। वैसे भी स्कर्ट के स्टाइल इतने हैं कि आप देखकर दंग रह जाते हैं। इनमें जयपुरी बंधेज स्कट्र्स, डिजिटल प्रिंटेड स्कट्र्स, गोटा-पत्ती से सजी स्कर्ट तो फैशन इन है ही। डांस के दौरान ये आपको अपीलिंग बनाती हैं। इसे आप क्रॉप टॉप या फिर सिंपल स्लीवलेस वेस्ट लेंथ टॉप के साथ पहन सकती हैं। 

जयपुरी बंधेज दुपट्टा

life style

इस नवरात्रि में आप जयपुरी बंधेज चुन्नी या दुपट्टे को फैशन इन कर सकती हैं। ये दुपट्टे बड़े ही करीने से शीशे और मोतियों से सजाए जाते हैं। इसमें सिल्वर बीड्स और शैल्स भी इन्हें अट्रैक्टिव बनाते हैं। आप चिकनकारी सलवार कुर्ते के साथ इसे कैरी कर सकती हैं। ये आपको ग्लैमरस लुक देगा।

शॉर्ट जैकेट देगी स्मार्ट लुक

life style

अगर आप नवरात्रि में कहीं जा रही हैं, तो अपनी नॉर्मल ड्रेस पर खूबसूरत शॉर्ट जैकेट्स ट्राय कर सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि आप इसे वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट्स पर पहन सकती हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो