scriptअमेरिका में इंडियन भाषाओं में हिंदी का फैला जादू | incinerate of Hindi in US largest spoken Indian language in America | Patrika News

अमेरिका में इंडियन भाषाओं में हिंदी का फैला जादू

Published: Nov 05, 2015 11:04:00 am

Submitted by:

अमेरिका की एक ताजा रिपोर्ट में भारतीय भाषाओं से सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। आंकड़ो के अनुसार भारतीय भाषाओं में हिन्दी बोले जाने वाले लोगों की संख्या करीब साढ़े छह लाख है।

अमेरिका की एक ताजा रिपोर्ट में भारतीय भाषाओं से सबसे ज्यादा हिंदी बोली जाती है। आंकड़ो के अनुसार भारतीय भाषाओं में हिन्दी बोले जाने वाले लोगों की संख्या करीब साढ़े छह लाख है जबकि करीब चार लाख अमेरिकावासी उर्दू और करीब 3.7 लाख गुजराती बोलते हैं।

तेलुगू बोलने वाले लोग भी करीब ढाई लाख हैं। बांग्ला और पंजाबी बोलने वाले करीब ढाई-ढाई लाख हैं। जबकि तमिल एक लाख 90 हजार, मलयालम करीब एक लाख 46 हजार और कन्नड़ 48 हजार लोग बोलते हैं।

जनगणना ब्यूरो के मुताबिक, अमेरिका में 73 हजार लोग मराठी, करीब पांच हजार लोग उड़िया, करीब 1300 लोग असमी और लगभग 1700 लोग कश्मीरी बोलते हैं। सूची में बिहारी बोलने वाले 600 और राजस्थानी बोलने वाले 700 भी शामिल हैं। नेपाली 94 हजार और सिंधी नौ हजार लोग इस्तेमाल करते हैं।

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने बताया कि अमेरिका में करीब छह करोड़ लोग घर में अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा बोलते हैं। इनमें से ढाई करोड़ अंग्रेजी बोलते हैं। अंग्रेजी के अलावा बोली जाने वाली भाषाओं में स्पैनिश, चीनी लाख), फ्रेंच, वियतनामी, कोरियाई, जर्मन, अरबी , टैगालोग और रूसी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो