script विजेता प्रतिभाओं का सम्मान | Winner respect talents | Patrika News

 विजेता प्रतिभाओं का सम्मान

locationजयपुरPublished: Nov 24, 2015 09:53:00 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में विजेता रही प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।



जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में विजेता रही प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सतीश कुमार राय, संस्था के निदेशक तरुण विजय, प्राचार्य डॉ. विशाल पारीक सहित अन्य ने छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।
महाविद्यालय के छात्र पवन शर्मा ने लवली विश्वविद्यालय में आयोजित गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 50 से अधिक विश्वविद्यालय में से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके साथ ही एमजीएस विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र विजय पाल ने गंगानगर में आयोजित कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। संस्था के चैयरमेन आशीष विजय, प्रशासक परमानंद सैनी, उप प्राचार्य डॉ. मनोज शर्मा, कोच राजकुमार महला, प्रमोद गोदारा, सुरेन्द्र शर्मा, बलदेव पुरोहित, धमेश डोसीवाल, कपिल सैन, डॉ. सुनील बाघला, छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप सिला आदि मौजूद थे।
व्याख्यान आज
चक सात एसटीजी स्थित एसकेडी कॉलेज में बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रो. सतीश कुमार राय व्याख्यान देंगे। इसका विषय भारतीय राष्ट्र निर्माण एवं महात्मा गांधी रहेगा। यह जानकारी कॉलेज निदेशक बाबुलाल जुनेजा ने दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो