scriptसीएम पी.विजयन ने दिया विहिप को झटका, जानिए कैसे उठी कार्यकर्ताओं की खिल्ली | protest against cm of kerala | Patrika News

सीएम पी.विजयन ने दिया विहिप को झटका, जानिए कैसे उठी कार्यकर्ताओं की खिल्ली

locationभोपालPublished: Dec 11, 2016 08:39:00 am

Submitted by:

Sumeet Pandey

तुम डाल-डाल, मैं पात-पात। इसी तर्ज पर केरल के सीएम पी. विजयन ने शनिवार को विहिप कार्यकर्ताओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

bhopal

bhopal

भोपाल. तुम डाल-डाल, मैं पात-पात। इसी तर्ज पर केरल के सीएम पी. विजयन ने शनिवार को विहिप कार्यकर्ताओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल मलयाली समाज ने पी. विजयन का भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (बीएसबी) में सम्मान समारोह आयोजित किया था। खबर मिलते ही विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध करने और विजयन का घेराव करने पहुंच गए। विहिप के विरोध की खबर मिली तो विजयन ने कार्यक्रम में जाने का इरादा छोड़ दिया। अलबत्ता माकपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने विजयन को बीएसबी जाने से रोका। बहरहाल हुआ यह कि विहिप के कार्यकर्ता हो-हल्ला करते रहे। बाद में बाग सेवनिया पुलिस ने 19 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। विरोध करने वालों का आरोप है कि विजयन के कार्यकाल में केरल में लगातार स्वयंसेवकों की हत्या हो रही है। बहरहाल विरोध के कारण सम्मान समारोह को ही रदद कर दिया गया।

सीपीआई का सवाल, कौन चला रहा है सरकार
सीपीआईएम के प्रदेश सचिव बादल सरोज ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के स्वागत समारोह को प्रशासन ने नहीं होने दिया। कार्यक्रम के ठीक पहले विहिप के प्रदर्शन के कारण पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोक दिया। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश सरकार और पुलिस का आचरण साबित करता है कि कानून व्यवस्था नियंत्रण में नहीं है।

नोटबंदी गरीबों के जीवन पर बड़ा हमला
दूसरी ओर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के राष्ट्रीय महाधिवेशन में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने नोटबंदी पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मैंने राजनीतिक साधते हुए कहाकि जीवन में इमरजेंसी का आतंकराज, नव उदार का कहर सहित बहुत कुछ देखा है, लेकिन गरीबों पर नोटबंदी से ज्यादा बुरा हमला नहीं देखा। प्रधानमंत्री मोदी को भाषणवीर बताते हुए उन्होंने कहा कि वे जो भी कहते हैं, वह कभी पूरा नही होता। इस मौके पर राधिका वेमुला ने कहा कि जो रोहित वेमुला के साथ हुआ वही नजीब के साथ दोहराने की साजिश है। मोदी भूल जाते हैं कि महिलाओं से उलझने का परिणाम उन्हें दोबारा चाय बेचने की स्थिति में भी पहुंचा देगा। उन्होंने कहा कि अब जय भीम और लाल सलाम के समन्वय से ही जनता की मुक्ति का रास्ता निकलेगा। सभा को माकपा नेता वृंदा करात, पूर्व सांसद कंम्युनिस्ट सुभाषिनी अली ने भी संबोधित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो