script शताब्दी का जनरेटर खराब, सात कोच के एसी ठप | Shatabdi train generator breakdown, seven coaches AC stalled | Patrika News
भोपाल

 शताब्दी का जनरेटर खराब, सात कोच के एसी ठप

सवा घंटा परेशान हुए 500 यात्री, भोपाल स्टेशन पर किया हंगामा

भोपालApr 20, 2016 / 02:44 am

Krishna singh

bhopal railway station

bhopal railway station


भोपाल.
हबीबगंज से नई दिल्ली जाने वाली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में मंगलवार को सैकड़ों यात्रियों को भारी गर्मी, उमस और समस्याओं का सामाना करना पड़ा। हबीबगंज से भोपाल स्टेशन तक पहुंचने के बीच में ही टे्रन में लगा एक जनरेटर खराब हो जाने से टे्रन के सात कोच के एसी ठप हो गए। 41 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर तपती हुई टे्रन में लगभग सवा घंटे तक इन कोचों में बैठे लगभग 500 यात्री गर्मी से बेहाल होते रहे। लापरवाही की हद यह रही कि यात्रियों के हंगामे के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लगभग सवा घंटे बाद टे्रन भोपाल स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना हो पाई। भोपाल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 12001 दोपहर तीन बजे हबीबगंज स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। टे्रन अभी भोपाल स्टेशन के नजदीक पहुंची ही थी फटाक की आवाज के साथ टे्रन के कोच नंबर सी-7 से लेकर कोच सी-14 तक के एसी बंद हो गए। टे्रन 3.17 बजे किसी तरह भोपाल स्टेशन पर पहुंची। यहां थोड़ी देर तक इंतजार करने के बाद यात्रियों ने टे्रन में उपस्थिति टीसी और गार्ड से समस्या के बारे में जानकारी ली तो उन्हें गोलमोल जवाब मिला। काफी देर तक एसी शुरू नहीं होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही बात रेलवे के अधिकारियों तक पहुंच गई। तब आनन-फानन में रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पड़ताल में पता चला कि ट्रेन में लगा एक जेनरेटर में फाल्ट हो जाने के कारण आधे कोच की विद्युत सप्लाई ही बंद हो गई है। रेल कर्मचारियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद इस फाल्ट को सही किया।

पंखा झलते रहे यात्री
सुधार कार्य के दौरान अधिकतर यात्री टे्रन में ही बैठे रहे। इस दौरान तपती हुई टे्रन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी से बचाव के लिए अधिकतर यात्री हाथ से ही पंखा झलते रहे। जानकारों के अनुसार यात्रियों की तादाद इतनी ज्यादा थी कि रेलवे इन्हें दूसरी टे्रन में शिफ्ट भी नहीं कर सकता था।

शताब्दी में लगे दो जेनरेटर में से एक खराब हो गया था। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद इसे दुरुस्त किया जा सका। इस दौरान यात्रियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-आईए सिद्दीकी, पीआरओ भोपाल रेल मंडल

Hindi News/ Bhopal /  शताब्दी का जनरेटर खराब, सात कोच के एसी ठप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो