scriptये लक्षण कहीं HIV का इशारा तो नहीं | Symptoms of HIV infection | Patrika News

ये लक्षण कहीं HIV का इशारा तो नहीं

locationभोपालPublished: Jan 18, 2017 06:01:00 pm

Submitted by:

Alka Jaiswal

इस बीमारी का सबसे खतरनाक पहलू ये है कि यह बीमारी होने के कई समय बाद तक इसका पता नहीं चल पाता है।

hiv

hiv


भोपाल। HIV और एड्स मौजूदा समय की दुनिया की सबसे गंभीर बीमारी बन चुकी है। इसकी मुख्य वजह है इसका इलाज ना होना। यह बीमारी पूरी दुनिया में कई मौतों की वजह बनती जा रही है। इस बीमारी के फैलने की मुख्य वजह है असुरक्षित यौन सम्बन्ध, दूषित खून और इस्तेमाल की हुई सुईयां।

इस बीमारी का सबसे खतरनाक पहलू ये है कि यह बीमारी होने के कई समय बाद तक इसका पता नहीं चल पाता है। डॉ. राकेश भार्गव बता रहे हैं कुछ ऐसे लक्षण जिससे आप इस बीमारी का पता लगा सकते हैं कि कहीं आप इस बीमारी का शिकार तो नहीं हो गए हैं।

hiv

1. ज्यादा समय तक बुखार रहना
बुखार वैसे तो एक सामान्य बीमारी है लेकिन अगर ज्यादा लंबे समय तक आपका पीछा ना छोड़े तो यह चिंता की बात हो सकती है क्योंकि यह HIV का सबसे पहला और महत्तवपूर्ण लक्षण होता है।

hiv

2. हर वक्त थकान रहना
HIV के वायरस हमारे शरीर को कमज़ोर बनाते जाते हैं जिसके कारण हमें अकसर थकान सी महसूस होने लगती है। HIV हमें इतना कमज़ोर बना देता है कि हमें किसी भी काम को करने से पहले ही कमज़ोरी महसूस होने लगती है।

hiv

3. मांसपेशियों में जकड़न
HIV के वायरस हमारे शरीर पर इतना बुरा असर डालते हैं कि हमारी मांसपेशियां बहुत ही कमज़ोर और जकड़ी हुई सी महसूस होने लगती हैं जिसके कारण शरीर में दर्द जैसे समस्या भी होती है।


hiv

4. सिरदर्द में दर्द बने रहना
वैसे तो सिरदर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं, लेकिन HIV के इंफेक्शन के कारण भी सिरदर्द की शिकायत बनी रहती है। इसके साथ ही गले में खराश जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

hiv
 
5. त्वचा पर खुजली होना
HIV के वायरस हमारी स्किन पर भी बहुत बुरा असर डालते हैं। इसके कारण हमारी त्वचा में खुजली की शिकायत होने लगती है और खुजलाने पर खुजली के धब्बे हमारी त्वचा पर नज़र आने लगते हैं।

hiv

6. अचानक से वजन कम होना
HIV संक्रमित व्यक्ति का वजन अचानक से गिरने लगता है। इसकी वजह है हमारे शरीर का कमज़ोर होना और साथ ही खाना खाने की इच्छा का खत्म होना।


hiv

7. कफ की समस्या
सूखे कफ की समस्या HIV संक्रमण का प्रमुख लक्षण माना जाता है।

hiv

8. रात को ज्यादा पसीना आना
HIV संक्रमण से सोने में बैचेनी होने लगती है जिसके कारण इंसान को पसीना आने लगता है। इस वजह तो संक्रमित व्यक्ति को नींद ना आने की शिकायत भी हो जाती है।

hiv

9. नाखूनों का अस्वस्थ्य होना 
HIV वायरस के संक्रमण से नाखून भी पीले और सूखे होने लगते हैं। अस्वस्थ्य नाखून एड्स की तरफ इशारा करते हैं।

hiv

10. एकाग्रता में कमी होना
इस बीमारी की सबसे बड़ी पहनान है एकाग्रता में कमी आना। HIV वायरस के कारण व्यक्ति किसी भी काम में ध्यान नहीं लगा पाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो