scriptWEATHER: सुबह से छाए बादल, शाम तक हो सकती है झमाझम बारिश | Trapped in the pre-monsoon cyclone | Patrika News
भोपाल

WEATHER: सुबह से छाए बादल, शाम तक हो सकती है झमाझम बारिश

उम्मीदों के मुताबिक मानसून आने में मात्र सात दिन शेष हैं, लेकिन झमाझम बारिश से पहले राहत की फुहारों के लिए शहर तरस रहा है। 

भोपालJun 12, 2016 / 09:29 am

Krishna singh

monsoon, weather, rain

monsoon, weather, rain

भोपाल. भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में प्री-मानसून एक्टिविटीज शुरू होने जा रही है। अभी तक चक्रवाती तूफान में प्री-मानसून बारिश फंसी हुई थी, पर अब स्थिति सुधर रही है। संभावना है कि शाम तक भोपाल और आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। भोपाल में सुबह से फिजा में ठंडक है। ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट है। धूप-छांव का खेल रहा है। 


उम्मीदों के मुताबिक मानसून आने में मात्र सात दिन शेष हैं, लेकिन झमाझम बारिश से पहले राहत की फुहारों के लिए शहर तरस रहा है। आसमान से चिलचिलाती धूप झुलसा रही है। काले बादल छाते तो हैं, लेकिन बिना बरसे ही निकल जाते हैं। मानसून की आहट कमजोर है। मौसम विभाग के अनुसार मई में तमिलनाडु में आया रोआनू चक्रवात प्री-मानसून एक्टिविटी पर भारी पड़ा है। तमिलानाडु से बढ़ता चक्रवात बंगाल की खाड़ी तक पहुंचा तो अंचल की ओर आने वाली नमी कमजोर पड़ गई। विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो गत वर्ष की तुलना में मई में इस बार प्री-मानसून एक्टिविटी काफी कम रही है। जून में इस बार मानसूनी बारिश कम होनी की आशंका है। 

एक साल छोड़कर बरसता है जून 
मौसम विभाग के आंकडों के अनुसार जून माह में होने वाली बारिश का एक टे्रंड सेट हो रहा है। पांच साल के आंकड़े बताते हैं कि एक साल छोड़कर ही बारिश अच्छी होती है। गत वर्ष बारिश ठीकठाक हुई थी। एेसे में इस बार जून महीने में मानूसनी बारिश कमजोर होने की संभावना है।

इनका कहना है…
तमिलनाडु में बने रोआनू चक्रवात की वजह से इस बार प्री-मानसून एक्टिविटी काफी प्रभावित हुई हैं। जून में भी बारिश कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि जुलाई से सितंबर तक अच्छी बारिश होगी।
– अनुपम कश्यपि, डायरेक्टर मौसम विज्ञान केंद्र

Home / Bhopal / WEATHER: सुबह से छाए बादल, शाम तक हो सकती है झमाझम बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो