भोपाल। शबरी नगर जेएनयूआरएम क्वार्टर की चार मंजिला इमारत से एक महिला गिर गई। उसने छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया या फिर हादसा है। इस बात का खुलासा उसके बयान और जांच के बाद होगा। यह मामला रविवार सुबह कमला नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय रानू पति राजेन्द्र मोर्य शबरी नगर में रहती है। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे रानू बी-ब्लॉक की चार मंजिला इमारत से नीचे गिर गई। जमीन पर धड़ाम से गिरने की आवाज सुन पास दुकान पर चाय पी रहे लोगों ने उसे तेज आवाज सुनी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। तत्काल उसे उपचार के लिए निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पति राजेन्द्र का कहना है कि वह इमारत की साईड किनारे कपड़े डालने गई थी, उसका पैर फिसल गया। जिसके चलते वह नीचे गिर गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।