scriptपुलिस ने टेकमेटला के जंगल से दो नक्सलयों को किया गिरफ्तार | Bijapur : Police arrested the Tekmetla forest two maoist | Patrika News

पुलिस ने टेकमेटला के जंगल से दो नक्सलयों को किया गिरफ्तार

locationबीजापुरPublished: May 09, 2016 02:12:00 pm

Submitted by:

Ajay shrivastava

जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र क टेकमेटला के जंगल से पुलिस ने 
दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नक्सली जनमिलिशिया व दूसरा
केएमएस सदस्य है।

two naxli arrested

maoist

बीजापुर. जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र क टेकमेटला के जंगल से सोमवार को पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नक्सली जनमिलिशिया व दूसरा केएमएस सदस्य है।

जानकारी अनुसार पुलिस मुखबिर की सूचना पर टेकमेटला के जंगल की ओर सुबह रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध दिखे। जो पुलिस को देखकर भागने लगे।

कुछ देर तक उनका पीछा करने के बाद दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने नक्सली गतिविधियों में संलिप्त होना बताया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए नक्सली में से एक ने नाम मुचाकी देवा (जनमिलिशिया सदस्य) वहीं दूसरे ने कुंजाम जोगा (केएमएस सदस्य) बताया। पुलिस दोनों को पकड़कर आवापल्ली थाना लाई है। दोनों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में इनसे और भी खुलासे हो सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो