scriptबजाज ने डॉमिनर-400 बाइक को मैट ब्लैक कलर के साथ पेश किया | Bajaj Dominar 400 Matte Black colour variant launched | Patrika News

बजाज ने डॉमिनर-400 बाइक को मैट ब्लैक कलर के साथ पेश किया

Published: Jun 26, 2017 01:01:00 pm

नई डोमिनर 400 प्रीमियम और स्पोर्टी बाइक है। युथ को लुभाने के लिए इसमें कई खूबियों को शामिल किया गया है

Dominar 400

Dominar 400

नई दिल्ली। बजाज की पॉवरफुल बाइक डॉमिनर 400 के पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने इस दमदार बाइक को नए मैट ब्लैक कलर के साथ पेश किया है। यानि अब इस बाइक को खरीदने वाले लोगों को एक कलर आॅप्शन अतिरिक्त मिलेगा। इसकी कीमत 1.39 लाख से 1.53 लाख रुपए के बीच में है। 

बजाज की इस बाइक के पॉवर और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 373.2 cc का 4 वाल्व DTS-i इंजन लगा है जो 35PS की पॉवर और 35NM का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 0-100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ने के लिए बाइक को सिर्फ 8.2 sec में का टाइम लगता है। बाइक की टॉप स्पीड 148 kmph है।

नई डोमिनर 400 प्रीमियम और स्पोर्टी बाइक है। युथ को लुभाने के लिए इसमें कई खूबियों को शामिल किया गया है। बाइक में ABS तकनीक को शामिल किया गया है। इसके फ्रंट में 320mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक लगे है। यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। बाइक में डुअल ऐंटी ब्रेकिंग सिस्टम और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।

डोमिनर 400 की लम्बाई 2156mm, ऊंचाई 813mm, चौड़ाई 1112mm है जबकि इसका व्हीलबेस 1453mm है। बाइक का ग्राउंडक्लेरेंस 157mm है तो वही इसका वजन 182mm है। इतना ही नहीं बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया है। डिज़ाइन के मामले में नई dominor एक पॉवरपैक्ड मशीन नज़र आती है। बेहतर रोशिनी के लिए इसमें फुल LED ऑटो हेडलैंप दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो