scriptBMW ला रही बेहद सस्ती सुपरबाइक, पल्सर से है सीधी टक्कर | BMW G310R launch in India nearby | Patrika News
बाइक

BMW ला रही बेहद सस्ती सुपरबाइक, पल्सर से है सीधी टक्कर

बीएमडब्लू यह बाइक 313 सीसी इंजन, ऑटो ट्रांसमिशन से लैस है

Nov 12, 2016 / 10:41 am

Anil Kumar

bmw g310r

bmw g310r

नई दिल्ली। सुपरबाइक्स के दीवानों के लिए BMW कंपनी अब एक बेहद सस्ती बाइक लॉन्च करने वाला है। इस बाइक को रॉयल एनफील्ड की रेंज की 2017 की शुरूआत में लॉन्च किया जा रहा है। G310R मॉडल ने से आ रही इस बाइक की कीमत लगभग 2 लाख रुपए हो सकती है। इस कीमत के साथ यह नई सुपरबाइक KTM ड्यूक और पल्सर 400 जैसी कई दूसरी बाइक्स को तगडी टक्कर देने वाली मानी जा रही है।

313 सीसी इंजन से लैस
BMW G310R बाइक 313cc इंजन से लैस है। लग्जरी कारें और बाइक्स बनाने वाली BMW इंडियन मार्केट के हिसाब से महज 2 लाख रुपए में यह बाइक पेश करने जा रहा है। बाइक का इंजन पावर बेशक इस ब्रांड की दूसरी बाइक्स से कम है लेकिन लुक्स की बात करें तो यह कहीं कम नही पड़ती। सिटी में इसका माइलेज 30kmpl और हाइवे पर यह बाइक 35kmpl का माइलेज निकालती है। टॉप स्पीड के मामले में यह 170km/hr की तेजी से दौड़ती है।

ये फीचर्स बनाते हैं खास
BMW ने इस बाइक में 2 चैनल ABS सिस्टम दे रहा है। इसके पिछले टायर में 300mm और अगले में 240mm का डिस्क ब्रेक लगा हुआ है। इसका कुल वजन 158kg है तथा इसका इंजन 34bhp का पावर और 28nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस BMW बाइक में 6 स्पीड मेन्युअल/ऑटो ट्रांसमिशन दिया है। यह मॉडल सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक है।

Home / Automobile / Bike / BMW ला रही बेहद सस्ती सुपरबाइक, पल्सर से है सीधी टक्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो